कानपुर

क्वीर एंड ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा का परमिशन कैंसल होने से किन्नर समाज में आक्रोश, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया पक्षपात

कानपुर में गौरव यात्रा निकलने से किन्नर समाज को रोक दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनको दिया गया परमिशन कैंसिल कर दिया गया है। लेकिन वह कार्यक्रम जरूर करेंगे। फिर चाहे जेल क्यों न जाना पड़े!

2 min read
Nov 09, 2024
किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा चौधरी ने दर्ज कराया विरोध, बजाय ताली

उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंची किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा चौधरी का हाई वोल्टेज नाराजगी देखने को मिला। जब उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया। सलमा चौधरी खथ था कि पहले क्वीर एंड ट्रांसजेंडर गौरव औोयात्रा का परमिशन दिया गया। अब उसे वापस ले लिया गया। कहा गया कि उपचुनाव है। इसलिए परमीशन नहीं दिया जा सकता है।‍ ‌

वाराणसी से कानपुर पहुंची ट्रांसजेंडर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा चौधरी ने बताया कि अपने समाज की सुख समृद्धि और जागरूक करने के लिए गौरव यात्रा निकालते हैं। जिसका परमिशन अधिकारियों ने दिया था। लेकिन अब कहते हैं कि गौरव यात्रा नहीं निकाल सकते हैं। किन्नर समाज के लोग टिकट करा कर शहर में आ गए हैं। अब उन्हें कार्यक्रम करने से मना किया जा रहा है।‌

कार्यक्रम करने से भी मना किया गया

सलमा चौधरी ने कहा कि शांतिपूर्वक कार्यक्रम करने से भी मना किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि 21 नवंबर के बाद कर ले। जबरदस्ती करने पर जेल डाल दिया जाएगा। तो वह जेल जाने को तैयार है। सलमा चौधरी ने कहा कि अभी छठ पूजा के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुये हैं। ऐसे ही हम भी अपने धार्मिक कार्यक्रम करना चाहते हैं। सनातन धर्म की रक्षा कर रही है। रैली के लिए मना किया गया है। तो हमें विचार गोष्ठी करने की इजाजत दी जाए।

किन्नर समाज पर आरोप लगाया जाता है

सलमा चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड इस बात का जवाब दे की ट्रांसजेंडर को इस देश में अधिकार है कि नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बोर्ड के संरक्षक हैं। उन्होंने उनसे भी सवाल किया। इसके बाद यदि किन्नर कुछ करते हैं तो उन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया जाता है। आज भी लगता है कि प्रदेश में हिटलर सही चल रही है।

Updated on:
09 Nov 2024 05:58 pm
Published on:
09 Nov 2024 05:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर