कानपुर

गोवा नाइट क्लब में आगजनी: 25 मरने वालों में कानपुर का रोहन भी शामिल, अच्छे पैसे कमाने के लिए गया, मिली मौत

Goa nightclub incident कानपुर के रहने वाले रोहन भी उन 25 लोगों में शामिल हैं। जिनकी मौत गोवा नाइट क्लब में हुई है। मृतक परिजन शव को लेकर आ रहे हैं। यहीं पर अंतिम संस्कार होगा।
2 min read
Dec 08, 2025
घटना की जानकारी देते परिजन और मृतक की फाइल फोटो (फोटो सोर्स- मृतक परिजन)
फोटो सोर्स- मृतक परिजन

Goa nightclub incident गोवा नाइट क्लब में मरने वालों में कानपुर का रहने वाला एक युवक भी शामिल है जो मेहनत करके कमाने के लिए गोवा गया था। वह नाइट क्लब में नौकरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन ने बताया कि उनके परिवार के कुछ लोग मुंबई में रहते हैं जो गोवा के लिए निकल चुके हैं। वे शव को कानपुर लेकर आएंगे। यहीं पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।‌

नाइट क्लब में नौकरी के लिए गया था

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारासिरोही गोपालपुर निवासी 28 वर्षीय रोहन सिंह गोवा के नाइट क्लब में नौकरी करता था। शनिवार की देर रात आतिशबाजी के दौरान लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 20 नाइट क्लब के ही कर्मचारी थे। जिनमें रोहन सिंह भी शामिल था। रोहन सिंह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। जो कानपुर में अपने मामा कुंवर सिंह और लाल सिंह के यहां रहता था।

2024 में गया था गोवा

मामा लाल सिंह ने बताया कि रोहन बचपन से ही कानपुर में रहता था। कानपुर में भी उसने रेस्टोरेंट में भी काम किया है। अच्छी कमाई के लिए 2024 में गोवा चला गया था। नाइट क्लब में नौकरी करने के लिए चला गया। उनका बेटा भी मुंबई में ही नौकरी करता है। गोवा पुलिस ने संपर्क कर रोहन की मौत की जानकारी दी।

रोहन मूल रूप से नेपाल का रहने वाला

रोहन मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सुनीता कानपुर के लिए निकल चुकी है। डीसीपी वेस्ट पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रोहन की मौत की जानकारी मिली है। परिवार के लोगों को जानकारी दी गई है। गोवा शासन की तरफ से मृतक परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है।

Published on:
08 Dec 2025 04:56 pm