Hotel owner dushkarm receptionist with bad intentions कानपुर में होटल संचालक में होटल में काम करने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Hotel owner dushkarm receptionist with bad intentions कानपुर में होटल में काम करने वाली युवती ने होटल संचालक के ऊपर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह होटल में एक साल से काम कर रही है। होटल संचालक में उसके सामने प्यार का प्रस्ताव रखा। इंकार करने पर उसके साथ जबरदस्ती की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना चकेरी थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला नगर स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती ने बताया कि वह पिछले 1 साल से होटल में काम कर रही है। होटल संचालक मनोज कुमार पटेल की नियत खराब हो गई। वह उसके नजदीक आने की कोशिश कर रहा था। प्रेम का इजहार भी कर चुका था। लेकिन उसने मनोज कुमार पटेल के प्यार को ठुकरा दिया।
युवती ने बताया कि ड्यूटी के दौरान होटल संचालक से बातचीत भी कम कर दी। जिससे होटल संचालक नाराज हो गया। बीते बुधवार को होटल संचालक ने उससे जबर्दस्ती की। अपने कमरे में ले गया। जहां हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसने चीखनइ है शुरू किया तो मुंह में कपड़ा खोज दिया 6 घंटे तक मनोज कुमार पटेल ने हैवानियत की। विरोध करने पर धमकी देते कहा कि मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा।
चकेरी थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चकेरी थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म और धमकी देनै की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।