कानपुर

मोहब्बत ने दी मौत: लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या; कानपुर में प्रेम कहानी हुई खत्म

Husband-wife bodies found hanging from noose कानपुर में निकाह के 3 महीने बाद पति पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जो अपने भाइयों के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Sep 03, 2025

कानपुर में पति-पत्नी में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के पहले दोनों बाजार से घूम कर आए थे। बाजार में क्या हुआ? यह किसी की जानकारी में नहीं है। दोनों का शव दरवाजे की चौखट से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला मछरिया क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

स्कूलों में 4 सितंबर के बाद लगातार 3 दिनों की छुट्टी, जानें बैंकों, अदालतों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी

3 महीने पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के मछरिया में हृदयविदारक घटना हो गई।‌ जब 20 वर्षीय साजिद और सूफिया का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिनका निकाह करीब 3 महीने पहले हुआ था।‌ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। शाहिद ने बताया कि बूढ़पुर निवासी मोहम्मद शाहिद के 6 बेटे हैं। जिनमें साजिद चौथे नंबर का है। जिसकी शादी 17 जून को सुफिया पुत्री शहजादे के साथ हुई थी। दोनों मछरिया में किराए पर रहने वाले अपने तीन भाइयों के साथ रहने के लिए आ गये थे।

मृतक के भाई ने बताया

मृतक के भाई ताज ने बताया कि सुफियान साजिद के साथ बाजार गए थे। लेकिन 15 मिनट में वापस आ गए और अपने कमरे में चले गए। उसके बाद क्या हुआ? उन्हें कुछ भी नहीं मालूम है। मृतक साजिद ई रिक्शा चलवा कर जॉनी अपन करता था जिसके पास कुल चार बच्चे थे वह खुद भी ई रिक्शा चलाता था बाकी किराए पर दे देता था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी की घोषणा: नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद, देख आदेश…

Also Read
View All

अगली खबर