कानपुर

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए जारी किया रेड अलर्ट, भारी से अत्यधिक भारी चेतावनी

IMD alert for eastern Uttar Pradesh, heavy to very heavy warning मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Aug 08, 2025

IMD alert for eastern Uttar Pradesh, heavy to very heavy warning मौसम विभाग ने रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान बारिश भी होने की संभावना है। जबकि 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी-भारी सोने की संभावना है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जहां कुछ स्थानों में भारी बारिश के साथ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गाज़ीपुर, जौनपुर और बनारस आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आगामी 9 अगस्त के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

August month Public Holidays: 9, 10, 14, 15, 16, 17 अगस्त को रहेगा अवकाश, जानें वजह

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। बादल गरजने के साथ बज्रपात भी हो सकता है। इस संबंध में लोगों को सावधान किया गया है। 10 अगस्त के लिए किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है। ‌लखनऊ मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में मानसून की गतिविधियां सामान्य हैं। इसमें अगले सप्ताह से परिवर्तन आएगा।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने किया खुलासा: बेटे ने करवा दी मां की हत्या, हुआ खौफनाक खुलासा, तीन गिरफ्तार

Published on:
08 Aug 2025 10:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर