कानपुर

मौसम विभाग का चार जिलों के लिए रेड अलर्ट, हरदोई सबसे ठंडा जिला, दो और 3 फरवरी को बारिश की चेतावनी

IMD Red Alert: मौसम विभाग ने आगरा, सरसावा, बरेली और हिंडन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है‌। दोपहर के एक बज गए, लेकिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

2 min read
Jan 31, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

IMD Red Alert: कानपुर मंडल के जिले औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, और कानपुर देहात में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। दोपहर के एक बजने को है, धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। गलन और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।‌ 2 और 3 फरवरी को बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की भी संभावना है। बुंदेलखंड क्षेत्र और उसके आसपास के जिले ज्यादा प्रभावित होंगे।‌

ये भी पढ़ें

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- …को गाली देने से नहीं कुरीतियों को सुधारने से बनेगा हिंदू राष्ट्र

सुबह से घना कोहरा छाया

आज मौसम काफी खराब है। सुबह से ही घना कोहरा छाया है। जिसका असर दोपहर एक बजे तक दिखाई पड़ रहा है। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम थी। सैटेलाइट इमेज से जारी चित्र के माध्यम से मौसम विभाग ने बताया है कि कानपुर मंडल के जिलों में घना कोहरा छाया है। कम ऊंचाई वाले बादल भी दिखाई पड़ रहे हैं। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए। जब विजिबिलिटी जीरो से 50 मीटर तक रही। घने कोहरे का असर ट्रेनों के आवागमन में भी देखने को मिला।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र विभाग ने आज 31 जनवरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगरा, सरसावा, बरेली और हिंडन में घना कोहरा छाया रहेगा और विजिबिलिटी जीरो मीटर की बनी हुई है, जबकि बनारस और लखनऊ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां की विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रहने की जानकारी दी गई है। जबकि प्रयागराज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां की विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर के बीच है। ‌

मौसम केंद्र लखनऊ ने जारी किया न्यूनतम तापमान का आंकड़ा

मौसम केंद्र लखनऊ से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मुजफ्फरनगर का 6.6, मेरठ का 6.8, बाराबंकी और कानपुर का 6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, बरेली, शाहजहांपुर, फतेहगढ़, इटावा, झांसी, हमीरपुर, उरई, कानपुर नगर, लखनऊ, बहराइच, अयोध्या, सुल्तानपुर, वाराणसी, चुर्क, गाजीपुर और बलिया का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि बांदा, नजीबाबाद, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और बस्ती का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर