jewelry maker steals 1 kg 800 grams of gold कानपुर में सोने चांदी के जेवर बनाने वाला कारीगर दो सर्राफा व्यापारियों के यहां से 1 किलो 800 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। इस संबंध में ज्वेलर्स ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फरार कारीगर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
jewelry maker steals 1 kg 800 grams of gold उत्तर प्रदेश के कानपुर में ज्वेलर्स व्यापारी के यहां काम करने वाला कारीगर करीब 900 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही व्यापारी ने थाना में तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी दौरान जानकारी मिली कि कारीगर दूसरे ज्वेलर्स के यहां से भी 900 ग्राम सोना लेकर फरार हो चुका है। यह सभी कारीगर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। घटना फीलखाना थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिरहाना रोड में 'एफ ज्वेलर्स' के नाम से शेख सरफराज अली निवासी सिविल लाइन ज्वेलर्स की दुकान चलाते हैं। जिनके यहां मानस निवासी पश्चिम बंगाल जेवर का कारीगर था। जो पिछले एक हफ्ते से गायब हो गया। जिसकी जानकारी होने पर शेख सरफराज फीलखाना थाना पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
इसी दौरान जानकारी मिली कि अजय ज्वेलर्स के यहां से भी 900 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार हो गया था। इस प्रकार कुल 1 किलो 800 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार हुआ है। जिसके कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। फीलखाना पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि एक टीम पश्चिम बंगाल भी भेजी गई है।