कानपुर

बकरी चराने गई 11 साल की बच्ची की हत्या, 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला मासूम का शव, रेप की आशंका

कानपुर में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बकरी चराने गई बच्ची देर शाम तक घर नहीं लौटी।

2 min read
Mar 17, 2026
बकरी चराने गई 11 साल की बच्ची की हत्या

Kanpur Crime News: कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। सोमवार शाम बकरी चराने गई 11 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। उसके शव को खेत में गाड़ दिया गया। परिवार वाले पड़ोस के एक युवक पर बलात्कार के बाद हत्या करने का शक जता रहे हैं। बच्ची पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके पिता मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। सोमवार शाम बच्ची घर से बकरी चराने के लिए खेत की तरफ गई। शाम ढल गई, लेकिन बच्ची घर वापस नहीं लौटी। परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास ढूंढना शुरू किया और पुलिस को भी सूचना दे दी।

देर रात तक खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह-सुबह परिजन फिर से खोजने निकले। घर से लगभग 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में उन्हें कुछ अजीब दिखा। वहां की मिट्टी हाल ही में खोदी हुई लग रही थी।

ये भी पढ़ें

सड़कों पर पढ़ी जाएगी नमाज…मुस्लिम उपदेशक सैय्यद अयूब का खुला चैलेंज, सीएम योगी को लेकर कही बड़ी बात

खेत में मिला बच्ची का शव

परिजनों ने संदेह होने पर मिट्टी खोदना शुरू किया। थोड़ी ही देर में बच्ची का शव सामने आ गया। शव देखकर पूरा परिवार सदमे में आ गया। बच्ची बिल्कुल नंगी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाई। टीम ने सावधानी से शव को बाहर निकाला। पुलिस का शक है कि बच्ची का गला दबाकर हत्या की गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह साफ हो पाएगा कि बलात्कार हुआ था या नहीं।

परिवार ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप

परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक इस मामले में शामिल है। उनका आरोप है कि उसने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया। परिवार में गुस्सा और दुख दोनों हैं। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी तरह से चल रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

इलाके में फैला है डर का माहौल

यह घटना सुनकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। छोटी-छोटी बच्चियों के माता-पिता बहुत डरे हुए हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच तेज कर दी है। पुलिस और परिजन अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

AIIMS में शुरू हुई इच्छामृत्यु की प्रक्रिया, हरीश राणा को आज से नहीं दिया जाएगा पानी

Published on:
17 Mar 2026 10:27 am
Also Read
View All

अगली खबर