कानपुर

इंस्टाग्राम ब्लैकमेल ने उजाड़ दी जिंदगी, 15 लाख रुपये और बदनामी का डर, युवती को देह व्यापार तक धकेला!

कानपुर में इंस्टाग्राम पर साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया। डर और बदनामी के भय से युवती ने लगभग 15 लाख रुपये दिए और उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया।

2 min read
Feb 15, 2026
Cyber crime प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- freepik)

Kanpur Crime News: कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार होकर न सिर्फ करीब 15 लाख रुपये गंवा बैठी, बल्कि मानसिक उत्पीड़न के चलते युवती को देह व्यापार तक के दलदल में धकेल दिया गया। तीन से साइबर ब्लैकमेलिंग के जाल में फांसी युवती ने पुलिस से शिकायत की है। वही पुलिस ने एक युवती समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

रंगदारी न देने पर डॉक्टर पर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

2023 में शुरू हुआ था घटना

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में एक फर्जी आईडी से इंस्टाग्राम पर उसे मैसेज आने लगे। बातचीत बढ़ी तो आरोपियों ने उसकी निजी तस्वीरें होने का दावा कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 2024 में नए-नए फर्जी अकाउंट बनाकर धमकियों का सिलसिला और तेज हो गया। शुरुआत में 100 से 300 रुपये की छोटी रकम मांगी गई, लेकिन धीरे-धीरे यह मांग हजारों रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गई। आरोपियों ने निर्देश दिया कि सभी पैसे एक युवती के बैंक खाते में जमा किए जाएं। रुपये न देने पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और कॉलेज शिक्षकों के नंबर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती रही। डर और बदनामी के भय से युवती ने अपनी पारिवारिक ज्वेलरी एक अंगूठी, एक सिंगल ईयररिंग और मां के झुमकों का जोड़ा-बेच दी, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। इसके बाद भी रकम जुटाने के लिए उसने हर संभव कोशिश की और लगातार भुगतान करती रही।

डर और बदनामी के भय से देह व्यापार में धकेला

जब पैसे खत्म हो गए तो आरोपियों ने उस पर मानसिक दबाव बनाकर देह व्यापार में धकेल दिया। वहां से मिलने वाली कमाई भी उसी बैंक खाते में जमा कराने को मजबूर किया गया। पीड़िता के अनुसार 2024 से अब तक करीब 15 लाख रुपये अलग-अलग तरीकों से आरोपियों को दिए जा चुके हैं, जिनमें ऑनलाइन ट्रांसफर भी शामिल है। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या बोले थाना प्रभारी?

थाना प्रभारी कल्याणपुर के अनुसार जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में ठगी की बड़ी रकम की पुष्टि हुई है। बैंक खातों और सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें

नीले ड्रम से डरा पति, 22 साल के भतीजे को सौंप दी पत्नी, पिछले 5 साल से चल रहा था चक्कर

Published on:
15 Feb 2026 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर