IMD issued forecast for next 7 days मौसम विभाग ने कानपुर में अगले 7 दोनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 4, 6 और 7 सितंबर को आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।
IMD issued forecast for next 7 days मौसम विभाग ने कानपुर के लिए अगले 7 दोनों का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार तीन और चार सितंबर को बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। एक या दो भाग में बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही 6, 7, 8 और 9 सितंबर को भी आंधी तूफान के विषय में पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री तक रहने की संभावना है। गुरुवार 4 सितंबर को 2.6 मिली मीटर, 5 सितंबर को 13.4 मिलीमीटर और 6 सितंबर को 5.2 मिलीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो भागों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है 5 सितंबर शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है।
6 सितंबर शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो पारियों में बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली के साथ आंधी भी चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 8 सितंबर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंधी और तूफान चलने की संभावना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यही स्थिति 9 सितंबर की भी रहने की संभावना है। जब अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। लेकिन आकाशीय बिजली और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।