कानपुर

Kanpur News:’खेती के पैसे’ का झांसा देकर युवक को फंसाया, खाते में आए फर्जी रुपये, दो पर FIR

Kanpur Cyber Fraud:कानपुर के पनकी में 'खेती के पैसे' का झांसा देकर ठगों ने युवक का बैंक खाता इस्तेमाल किया। संदिग्ध लेन-देन से खाता सीज हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपितों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

2 min read
Apr 29, 2026

पनकी थाना क्षेत्र में एक युवक साइबर ठगों के झांसे में आ गया। मदद के बहाने आरोपितों ने युवक को 'खेती के पैसे' खाते में आने की बात कहकर फंसाया। भरोसे में आकर युवक ने अपना बैंक खाता इस्तेमाल करने दिया। कुछ दिन बाद संदिग्ध लेन-देन के चलते बैंक ने खाता सीज कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

कानपुर देहात में भीषण हादसा: ईको-ऑटो की टक्कर में 4 साल की मासूम की मौत, 9 घायल

क्या है मामला

पनकी के अमन इन्क्लेव निवासी योगेश कुमार के मुताबिक, रतनपुर निवासी विशाल मिश्रा और उसका साथी राज सिंह कुछ दिन पहले उससे मिले थे। दोनों ने कहा कि उनका बैंक खाता नहीं है और खेती के कुछ पैसे आने वाले हैं। उन्होंने योगेश से अनुरोध किया कि वह अपने खाते में पैसे मंगवाकर उन्हें निकाल दे।इंसानियत के नाते योगेश मान गया। इसके बाद आरोपितों ने कई बार में उसके एसबीआई खाते में रकम ट्रांसफर कराई।

खाता होल्ड होते ही खुली पोल

योगेश के पास एटीएम कार्ड नहीं था। इस पर आरोपितों ने उसे सुझाव दिया कि वह पैसे अपनी बहन के खाते में ट्रांसफर कर एटीएम से निकलवा ले। योगेश ने ऐसा ही किया। आरोप है कि इसके बाद विशाल और राज ने बहन का एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया और खुद ही खाते से पूरी रकम निकाल ली। कुछ दिन बाद अचानक योगेश का बैंक खाता संदिग्ध ट्रांजैक्शन के चलते होल्ड कर दिया गया। बैंक से सूचना मिलते ही उसके होश उड़ गए। योगेश को आशंका है कि आरोपितों ने साइबर फ्रॉड या किसी अन्य अपराध से जुड़ा पैसा उसके खाते में डलवाया, जिससे वह खुद भी कानूनी शिकंजे में फंस गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित ने पनकी थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विशाल मिश्रा और राज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वही पूरे मामले को लेकर पनकी इंस्पेक्टर ने बताया, "मामले की जांच जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि खाते में आया पैसा कहां से आया और किस अपराध से जुड़ा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Updated on:
29 Apr 2026 05:39 pm
Published on:
29 Apr 2026 05:38 pm
Also Read
View All