Hack IITK 2026:आईआईटी कानपुर में ‘हैक आईआईटीके 2026’ का ग्रैंड फिनाले 9-10 अप्रैल को होगा। 9000 प्रतिभागियों में से 48 टीमें चयनित हुईं। साइबर सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिता में 30 लाख से अधिक पुरस्कार और करियर अवसर दिए जाएंगे।
कानपुर। तकनीक और प्रतिभा का अनोखा संगम एक बार फिर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में देखने को मिलेगा, जहां ‘हैक आईआईटीके 2026’ का ग्रैंड फिनाले 9 और 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। सी३आईहब द्वारा आयोजित यह भव्य प्रतियोगिता अब साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना चुकी है। देश-विदेश के युवा मस्तिष्क यहां अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए जुटेंगे, जिससे यह आयोजन किसी टेक्नोलॉजी महाकुंभ से कम नहीं होगा।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की शुरुआत करीब दो महीने पहले हुई थी, जिसमें 9000 से अधिक प्रतिभागियों ने 1300 से ज्यादा Teams के रूप में हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया बेहद कठिन रही, जिसमें MCQ आधारित परीक्षाएं, Coding Challenges और शुरुआती CTF Rounds शामिल थे। कई स्तरों की कड़ी प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए अब केवल 48 Teams ही ग्रैंड फिनाले तक पहुंच पाई हैं। इन Teams में कुल 162 Participants शामिल हैं, जो अब अंतिम मुकाबले में अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे।
फाइनल में पहुंची 48 Teams को दो अलग-अलग Tracks में बांटा गया है। 24 Teams CTF Track में भाग लेंगी, जहां उन्हें वास्तविक साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को हल करना होगा। वहीं बाकी 24 Teams Solution Track में Industry से जुड़ी समस्याओं के Innovative Solutions प्रस्तुत करेंगी। इस वर्ष का मुख्य विषय Critical Infrastructure Security है, जिसमें Network Security, Cryptography, Hardware Security, IoT, AI Security, Digital Forensic और Cyber Crime Prevention जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं।
इस आयोजन की सबसे खास बात ‘C3iHub Arena’ Platform है, जिसे खास तौर पर प्रतिभागियों के लिए विकसित किया गया है। इस Platform के माध्यम से Participants Registration से लेकर Live Competition में भाग लेने और Solutions Submit करने तक की पूरी प्रक्रिया एक ही Dashboard पर कर सकेंगे। यह सुविधा प्रतियोगिता को और अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाती है।
ग्रैंड फिनाले में सरकार, शिक्षा और उद्योग जगत के दिग्गज एक मंच पर नजर आएंगे। विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ Panel Discussion और Interactive Sessions में भाग लेंगे। साइबर सुरक्षा में AI की भूमिका और सुरक्षित डिजाइन जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये से अधिक की Prize Money रखी गई है। इसके अलावा Certification Voucher, Industry Mentorship, Internship और Global Career Opportunities भी दिया जाएंगे।