कानपुर

क्या खुशी दुबे की अमर हुई थी दूसरी शादी? बिकरू कांड वाले विकास दुबे की पत्नी ने बताई सच्चाई

Khushi Dubey second marriage truth : क्या खुशी दुबे की अमर दुबे से पहले भी हुई थी शादी? बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने खुशी दुबे के अतीत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानें पूरा मामला...।

2 min read
विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे ने बताई खुशी दुबे की शादी की सच्चाई, PC- Patrika

कानपुर : खुशी दुबे के बारें में बताते हुए बिकरू कांड वाले विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे कहती हैं कि खुशी दुबे की यह पहली शादी नहीं थी। खुशी दुबे की यह तीसरी शादी थी। अमर दुबे से पहले खुशी की एक ठाकुर लड़के अतुल सिंह से शादी हुई थी। इसके बाद वह अमर दुबे की पत्नी बनी थी।

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे का कहना है कि खुशी दुबे नहीं वह खुशी तिवारी है। खुशी एक नैरेटिव सेट करने के लिए बिकरू कांड जिस समय हुआ था उस समय की तारीखों के आसपास मीडिया में आकर खुद को अबला बताती है और ऐसे कहती है कि उसे उठाकर लाया गया था। लेकिन, यह सच नहीं है। कहानी इसके इतर है।

ये भी पढ़ें

यूपी के इस कॉलेज में ‘गोलू लंगूर’ करता है नौकरी, 12 हजार रुपए मिलती है सैलरी, 9 घंटे देता है ड्यूटी

ऋचा दुबे का कहना है कि खुशी के पिता बिकरू गांव में आए थे और उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी खुशी तिवारी ठाकुरों के घर में रह रही है। उसे घर ला दीजिए। खुशी तिवारी के पिता विकास दुबे के पास इसलिए पहुंचे थे। क्योंकि विकास दुबे का आसपास के ब्राह्मण समाज में नाम था और विकास दुबे की चलती थी। इसलिए वह उनके पास आए थे, जिससे कि वह खुसी तिवारी को वापस ला सके।

इसके बाद विकास दुबे अपने लोगों के साथ खुशी दुबे को लेने गए थे। उस गांव में पंचायत हुई। उसके बाद वह खुशी तिवारी को वापस घर लेकर आए। खुशी तिवारी और अमर दुबे की इसी दौरान बातचीत हुई और नंबर एक्सचेंज हुए। खुशी तिवारी 2 से 3 महीने बिकरू में ही रही और इसके बाद खुशी तिवारी ने अमर दुबे से शादी की।

शादी के 3 दिन बाद हुआ बिकरू कांड

आपको बता दें कि साल 2020 में कानपुर में हुए बिकरू कांड में सीओ सहित 7 पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे कई दिनों तक छिपता रहा, बाद में उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। रास्ते में ही उसकी गाड़ी पलटने से मौत हो गई थी।

अब खुशी दुबे ने पास की 12th की परीक्षा

बिकरू कांड में खुशी दुबे का नाम आरोपी अमर दुबे के साथ आया था। इस कांड से मात्र तीन दिन पहले खुशी को गैंगस्टर अमर दुबे से शादी हुई थी, जो बाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। बाद में पुलिस ने खुशी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। करीब 30 महीने जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली फिर उसने पढ़ाई शुरू की। अब फर्स्ट डिविजन से इंटर परीक्षा पास की है।

ये भी पढ़ें

नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली- मैं तो ब्वायफ्रेंड के साथ शिमला-मनाली घूम रही थी, मुझे नहीं पता सौरभ की हत्या कैसे हुई
Published on:
24 Apr 2026 05:43 pm
Also Read
View All