
CBSE 12th Result:उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में केंद्रीय विद्यालय महोबा के छात्र प्रखर सिंह ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए हैं। शिक्षकों का कहना है कि इस बार छात्रों ने कठिन मेहनत और नियमित अध्ययन के दम पर सफलता प्राप्त की है।
केंद्रीय विद्यालय महोबा के छात्र प्रखर सिंह की सफलता से स्कूल और परिवार दोनों में उत्सव जैसा माहौल है। प्रखर ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में बेहद अनुशासित और मेहनती छात्र रहे हैं। परीक्षा के दौरान उन्होंने समय का सही उपयोग करते हुए लगातार तैयारी की थी। रिजल्ट आने के बाद परिवार के लोगों ने मिठाइयां बांटी और शुभकामनाएं देने वालों का घर पर तांता लगा रहा। स्कूल प्रशासन ने भी प्रखर की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।वही प्रखर की कामयाबी से उसके मित्र खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी का कहना था कि वह पढ़ाई में बेहद अच्छा है।
महोबा के संत जोसफ्स स्कूल के छात्रों ने भी इस बार शानदार प्रदर्शन किया। वैभव मिश्रा ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किए, जबकि आरुष ने 94.4 फीसदी और दीपेंद्र कुमार ने 94.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि छात्रों ने पूरे साल मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई की थी, जिसका परिणाम अब सामने आया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल परिसर और छात्रों के घरों में खुशी का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता को उनके समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।वही प्रखर की कामयाबी से उसके मित्र खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सभी का कहना था कि वह पढ़ाई में बेहद अच्छा है।