कानपुर

जन्माष्टमी के साथ इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून झमाझम बारिश, 16 से 21 अगस्त का अलर्ट

Monsoon Heavy rain alert in these districts मौसम विभाग में एक बार फिर भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है 16 से 21 अगस्त के बीच मौसम में परिवर्तन आएगा। इन जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई पड़ेगा। ‌

2 min read
Aug 15, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

Monsoon Heavy rain alert in these districts मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 20 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल छाए रहेंगे। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 17 और 18 अगस्त को बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।‌ शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। उमस के कारण जनजीवन प्रभावित होगा। 18 अगस्त से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन आएगा। रुक-रुक कर भारी बारिश होने की संभावना है। ‌

ये भी पढ़ें

Kanpur Murder: 15 साल की किशोर की अपहरण के बाद हत्या, शव मिलने से मचा कोहराम

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अयोध्या, चंदौली, सोनभद्र, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, संत कबीर नगर, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही, बनारस, जौनपुर शामिल है। इन जिलों में 20 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। ‌जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में 16 से 21 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा कानपुर में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और रहने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 16 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 17 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर के बाद गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। आंधी चलने की भी संभावना है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 40 प्रतिशत और रात में 25 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 22 अगस्त तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है‌। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 19 अगस्त का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 20 अगस्त को 60 प्रतिशत, गुरुवार 21 अगस्त को 62 प्रतिशत, शुक्रवार 22 अगस्त को 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज बोले-56 इंच के प्रधानमंत्री झुकना नहीं जानते, अमेरिका को ही झुकना पड़ेगा

Updated on:
15 Aug 2025 08:25 pm
Published on:
15 Aug 2025 08:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर