New Fast MEMU train for Aligarh-Govindpuri कानपुर के गोविंदपुरी से अलीगढ़ के बीच 2 महीने के लिए स्पेशल ट्रेन चालू की गई। है। यह मेमू ट्रेन रास्ते में तेरह स्टॉपेज दिए गए हैं। 5 घंटे 20 मिनट में यात्रा पूरी करेगी।
New Fast MEMU train for Aligarh-Govindpuri उत्तर मध्य रेलवे कानपुर के गोविंदपुरी से अलीगढ़ के बीच नई विशेष मेमू ट्रेन चला रहा है। जो कानपुर से सुबह 7:20 पर खुलेगी और दोपहर में 13:40 पर अलीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04189 और 04190 के साथ यह गाड़ी चलेगी। कुल तेरह स्टॉपेज दिए गए हैं। यह गाड़ी 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई गई है। 305 किलोमीटर की यात्रा के लिए 60 रुपए किराया लगेगा। रविवार को मेमू ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन से मेमू ट्रेन अलीगढ़ के लिए शुरू की गई है। रविवार को छोड़कर जाने वाली यह ट्रेन सुबह 7:20 पर गोविंदपुरी से खुलेगी। 7:33 पर पनकी धाम पहुंचेगी। 7:54 पर रूरा, 8:14 पर झींझक, 8:30 पर फफूंद, 8:54 पर भरथना, 9:10 पर इटावा, 9:48 पर शिकोहाबाद जंक्शन, 10:5 पर फिरोजाबाद, 10:33 पर टूंडला जंक्शन, 10:55 पर बरहन जंक्शन 11:20 पर हाथरस और 12:40 पर अलीगढ़ पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 13:40 पर अलीगढ़ से खुलेगी। 14:10 पर हाथरस, 14:45 पर बरहन जंक्शन, 15:15 पर टूंडला, 15:38 पर फिरोजाबाद, 16:10 पर शिकोहाबाद, 16:48 पर इटावा, 17:10 पर भरथना, 17:35 पर फफूंद, 17:50 पर झिझक, 18:10 पर रूरा, 18:40 पर पनकी धाम पहुंचेगी। गोविंदपुरी पहुंचने का समय 20 15 मिनट पर है।