Next 48 hours special for weather अगले 48 घंटे में नए पश्चिमी विश्व के कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी होगी। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जानें क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?
Next 48 hours special for weather अगले 48 घंटे में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान एक बार फिर बढ़ेगा और गर्मी पड़ने की संभावना है। दूर आसमान पर बादलों की आवाजाही रहेगी। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान समान 10 डिग्री जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से औसत गति से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। गर्मी और बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बदल जाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।