कानपुर

अब चमकेंगी ट्रेनों की पैंट्रीकार, 250 करोड़ रुपए खर्च करने का अनुमान

ट्रेन में यात्रियों को बेहतर गुणवत्‍ता का खाना मुहैया कराने के लिए अब रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. इस क्रम में बताया गया है कि आने वाले तीन सालों में सभी ट्रेनों की पेंट्री कार की बनावट के साथ उसका रंग रूप भी बदल दिया जाएगा.

2 min read
Nov 22, 2018
Kanpur
अब चमकेंगी ट्रेनों की पैंट्रीकार, 250 करोड़ रुपए खर्च करने का अनुमान

कानपुर। ट्रेन में यात्रियों को बेहतर गुणवत्‍ता का खाना मुहैया कराने के लिए अब रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. इस क्रम में बताया गया है कि आने वाले तीन सालों में सभी ट्रेनों की पेंट्री कार की बनावट के साथ उसका रंग रूप भी बदल दिया जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं, इसके साथ ही खाने की गुणवत्‍ता में भी जबरदस्त सुधार किया जाएगा. इस कार्य में रेलवे ने करीब 250 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया है. फिलहाल इस समय आईआरसीटीसी ने पेंट्रीकार की रंगत बदलने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को दिया था.

ऐसी मिली है जानकारी
इस बारे में आईआरसीटीसी अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान की पैंट्रीकार में खाना गर्म रखने की व्यवस्था नहीं है. इसके साथ ही रसोई की धुलाई करने की व्यवस्था भी नहीं है. पैंट्रीकार के बदलाव के दौरान इन समस्या को दूर कर दिया जाएगा. इसके बाद यात्रियों को गर्म और बेहतर क्वालिटी का खाना मुहैया हो सकेगा. 15 प्रतिशत होगा रेलवे का हिस्सा पैंट्रीकार को अपग्रेड करने के साथ रखरखाव की जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी की होगी.

किए जाएंगे कई बदलाव
ट्रेनों में खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने से होने वाली आय के बंटवारे में भी बदलाव किया जाएगा. अब तक इससे मिलने वाले राजस्व का 40 प्रतिशत हिस्सा रेलवे को मिलता था. अब इसे कम करके अब 15 फीसद किया जाएगा. ई-कैटरिंग व निजी एजेंसियों से समझौता आईआरसीटीसी अधिकारियों के मुताबिक सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर क्वालिटी का खाना मुहैया कराने के लिए ई-कैटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही निजी एजेंसियों के साथ समझौता किया गया है.

यात्रियों से ली जा रही है प्रतिक्रिया
इसको लेकर यात्रियों से खानपान को लेकर उनकी प्रतिक्रिया भी ली जा रही है. ताकि खामियों को दूर किया जा सके. पैंट्रीकार में मिलने वाले खाने की क्वालिटी को लेकर रेलवे की छवि भी धूमिल होती है. इसको देखते हुए पैंट्रीकार को अपग्रेड करने का फैसला रेलवे ने लिया है.

ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस पूरे मामले में आईआरसीटीसी के पीआरओ सिद्धार्थ सिंह कहते हैं कि ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर क्वालिटी का खाना मुहैया कराने के लिए पैंट्रीकार को अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है. जल्‍द ही इसको लेकर कई सारे बदलाव किए जाएंगे. ये सभी बदलाव यात्रियों के हितों को ध्‍यान में रखकर किए जाएंगे.

Published on:
22 Nov 2018 08:48 am