
इटावा में टूटी रेलवे पावर लाइन, घंटों ठप रहा रेल यातायात
इटावा. भरथना-साम्हों रेलवे स्टेशन के मध्य मालगाड़ी के निकलते ही ओईची लाईन का तार टूटने से अप लाइन दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। जिसके चलते मालगाड़ी सहित कई एक्सप्रेस गाड़ियां पीछे की ओर रुकी रहीं। रेलवे की सूचना पर मौके पर पहुंची टावर वैगन के साथ टीम द्वारा उक्त टूटी लाइन को ठीक करने के बाद ही ट्रेन सुचारू रूप से अपने गन्तव्य स्थान की ओर रवाना हो सकीं।
बुधवार सुबह भरथना साम्हों रेलवे के मध्य रेलवे फाटक संख्या 18,19 के बीच स्थित पोल संख्या 1131/23-25 के मध्य जैसे ही मालगाड़ी गुजरी, उक्त स्थान पर समय 9.40 व 10.05 बजे के मध्य अप ओची लाइन का तार टूट गया। तार के टूटते ही पोलो पर लगे टीएमपी धड़ाम से नीचे ही आ गिरी और ओची लाइन ब्रेक हो गयी। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
12 बजे हो चुका ट्रेनों का संचालन
स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना तुरंत टूंडला स्थित कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने पीछे से आ रही दादरी मालगाड़ी को साम्हों रेलवे स्टेशन की अप लूप लाइन के साथ साथ अछल्दा रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस को रोका। रेलवे की सूचना पर इटावा और दिबियापुर से मौके पर पहुंची। टावर बैंगन व इलेक्ट्रॉनिक टीम द्वारा टूटी पड़ी ओची लाइन को सवा 12 बजे ठीक करने के बाद ट्रेनों का सुचारू रूप से आवागमन चालू हो सका।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी हाल के दिनों में कई दफा इसी तरह से रेलवे की पावर लाइन टूटने के वाकये हो चुके हैं, जिस कारण रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। बेशक पावर लाइन को जोड़ लिया जाता हो, लेकिन रेल विभाग अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंच सका है कि आखिर यह पावर लाइन क्यों टूट रही हैं?
Updated on:
21 Nov 2018 07:23 pm
Published on:
21 Nov 2018 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
