कानपुर

पुलिस विभाग के उर्दू अनुवादक गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बीच सड़क पर कार्रवाई

Kanpur commissionrate Police department Urdu translator arrested कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के उर्दू अनुवादक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ मुकदमा भी लिखवाया गया है। मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

less than 1 minute read
Nov 03, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

Kanpur Commissionerate Police Department Urdu translator arrested कानपुर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organisation) ने कमिश्नरेट कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने यह कार्रवाई की है। ‌शिकायतकर्ता ने बताया था कि वेतन फिक्सेशन करने के लिए उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। जिसे देने के लिए ऑफिस के बाहर बीच सड़क पर बातचीत फाइनल हुई। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार पीड़ित जब रिश्वत देने गया तो उसी समय प्रधान लिपिक को भ्रष्टाचार निवारक संगठन ने गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

Public holidays: 5 नवंबर को सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, अदालतों में छुट्टी, 24 नवंबर भी बंद

कमिश्नरेट कार्यालय के प्रधान लिपिक की गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर कार्यालय के प्रधान लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने कड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की कानपुर इकाई से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर कमिश्नरेट कानपुर नगर कार्यालय प्रधान सीआरके-2 के सहायक कार्यालय प्रधान लिपिक महफूज अहमद को गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ शिकायत मिली थी कि वेतन फिक्सेशन करने के लिए उससे रिश्वत मांगी जा रही है।

5 हजार रुपए की डिमांड

पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि 5 हजार रुपए की डिमांड हो रही है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जवानों ने जाल बिछाया और बजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आई केयर हॉस्पिटल के सामने से महफूज अहमद को रिश्वत लेते रंगेहाथ हाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बताया कि महफूज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर