कानपुर

कानपुर वाले विकास दुबे का नाम एक बार फिर चर्चा में, राजू श्रीवास्तव ने बताया ब्राह्मणों की हत्या करने वाला

कानपुर वाले विकास दुबे ने सबसे ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या करवाई थी। आज भी उनके जानने वालों में कई परिवार हैं जो बिलख रहे हैं। बहुत सारे ब्राह्मण परिवारों को मैं जानता हूं। जो अभी भी बिलख रहे हैं। विकास दुबे के जुर्म की कहानी आज भी बयां कर रहे हैं। इसलिए 2022 में ब्राह्मण किसी गलतफहमी में नहीं है।

2 min read
Jan 13, 2022
कानपुर वाले विकास दुबे का नाम एक बार फिर चर्चा में, राजू श्रीवास्तव ने बताया ब्राह्मणों की हत्या करने वाला
कानपुर वाले विकास दुबे का नाम एक बार फिर चर्चा में, राजू श्रीवास्तव ने बताया ब्राह्मणों की हत्या करने वाला

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

कानपुर. कानपुर वाले विकास दुबे ने सबसे ज्यादा ब्राह्मणों को मारा था। इसलिए उसका वरना बहुत जरूरी था। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे गाड़ी पलटी हो या फिर पलटाई गई हो। ब्राह्मण काफी संतुष्ट है। आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष ब्राह्मणों को लेकर योगी सरकार पर हमलावर है। ब्राह्मणों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सभी पार्टियां लगी हुई है। ब्राह्मणों को अपनी तरफ करने के लिए परशुराम की मूर्ति लगाई जा रही है। पहले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा परशुराम की मूर्ति का लोकार्पण किया गया। इसके बाद बीजेपी ने भी परशुराम की मूर्ति लगाई। ब्राह्मणों को लेकर सभी पार्टियां बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। जिसके बाद हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने वीडियो जारी कर "कानपुर वाले विकास दुबे" का नाम एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

राजू श्रीवास्तव ने कहा

अपनी अदाओं से लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव ने अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमें उन्होंने विकास दुबे द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास दुबे ने सबसे ज्यादा ब्राह्मणों की ही हत्या की है। इसलिए उसका मरना बहुत ही जरूरी था। उन्होंने कहा कि गाड़ी पलटी हो या पलटाई गई हो।

यह भी पढ़ें

बहुत सारे परिवार बिलख रहे हैं

हास्य कलाकार ने कहा आज भी बहुत सारे परिवार बिलख रहे हैं। विकास दुबे की मौत के बाद सभी ब्राह्मण परिवार संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि उनके संपर्क में कई ब्राह्मण परिवार है। जो आज भी बिलख रहे हैं। विकास दुबे के जुर्म की कहानी बयां कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव ने कहा कि ब्राह्मण को कोई गलतफहमी नहीं हुई है। राजू श्रीवास्तव द्वारा दिए गए बयान वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

Published on:
13 Jan 2022 09:07 am