Shocking revelation of murder of minor girl कानपुर में नाबालिग किशोरी की हत्या का खुलासा किया गया है। जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर शक्ति वर्धक कैप्सूल के रैपर भी मिले थे। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपी युवकों की गिरफ्तार किया है।
Shocking revelation of murder of a minor girl उत्तर प्रदेश के कानपुर में हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें एक नाबालिग किशोरी का शव घर के अंदर पड़ा मिला। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस को घटना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री मिली। यह देखकर पुलिस चौंक गई। घटनास्थल पर सेक्स वर्धक दवाई के रैपर भी मिला। जो घटना की हकीकत बयां कर रही है मौके पर मिले फोन से घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पूछताछ पर करने पर युवक ने घटनाक्रम की जानकारी दी। मामला शिवराजपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस हिरासत में युवक ने जो बताए उससे लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। युवक ने बताया कि वह रात को 8:30 बजे घर पर आया था और 3:30 बजे साथ में रहा है। इस दौरान उसने शक्ति वर्धक गोलियां भी खाई।
फॉरेंसिक जांच में पुलिस को कमरे से आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली थी। जिसमें शक्ति वर्धक दवाइयां का रैपर पर भी शामिल है। पुलिस की गिरफ्त में युवक ने बताया किशोरी को ठंड लगने के कारण तबीयत बिगड़ने लगी। जिस पर उसने चूल्हा भी जलाया। जिससे स्थिति में सुधार आए। किशोरी की हालत और बिगड़ती चली गई। यह देख युवक मौके से भाग निकला। रात में ही किशोरी की मौत हो गई। डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।