कानपुर

श्री प्रकाश जायसवाल का राजनीतिक सफर: तीन बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व, कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी भी मिली

Shri Prakash Jaiswal passes away कानपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री प्रकाश जायसवाल के निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री प्रकाश जायसवाल ने कानपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया।

2 min read
Nov 28, 2025
फोटो सोर्स- फाइल फोटो

Shri Prakash Jaiswal passes away कानपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के निधन की खबर सुनते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश अध्यक्ष ने श्री प्रकाश जायसवाल के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल का कानपुर और यूपी की राजनीति में योगदान अविस्मरणीय है।‌ पूर्व जिलाध्यक्ष मानेश दीक्षित ने भी शोक प्रकट किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें देर शाम कार्डियोलॉजी ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें

प्रदेश सरकार की घोषणा: आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र नहीं, केवल परिचय पत्र, ये विकल्प बताए गए

तीन बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किये

उत्तर प्रदेश के कानपुर से लोकसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व करने वाले श्री प्रकाश जायसवाल का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। आज देर शाम कार्डियोलॉजी में डॉक्टर ने मृत घोषित किया। श्री प्रकाश जायसवाल का शव उनके लाल बंगला पोखरपुर स्थित आवास पर लगाया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बीमारी के संबंध में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि आज शुक्रवार की शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें किदवई नगर स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया। से कार्डियोलॉजी पेपर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मृत्यु हो गई।

श्री प्रकाश जायसवाल का राजनीतिक सफर

कैसा रहा श्री प्रकाश जायसवाल का राजनीतिक सफर? पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल कानपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1996 में पहली बार लोकसभा पहुंचे। 2004 से 2009 तक गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। फिर 2009 से 2014 तक केंद्रीय कोयला मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके पहले 1989 में कानपुर शहर के महापौर बने। यहीं से उनकी राजनीति के पारित की शुरुआत हुई। इसके बाद राष्ट्रीय राजनीति में चले गए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल रहे।

क्या कहते हैं अजय राय?

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने श्री प्रकाश जायसवाल के भजन किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने श्री प्रकाश जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक पर लिखा कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल हम सबके बड़े भाई थे। वे सरल स्वभाव और जमीन से जुड़े नेता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। कानपुर, यूपी की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

Updated on:
28 Nov 2025 11:04 pm
Published on:
28 Nov 2025 11:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर