Teacher took chain, Student hanged himself कानपुर में 11 साल के छात्र ने फांसी के फंदे पर लटक अपनी जान दे दी। जिसकी चांदी की जंजीर को टीचर ने अपने पास रख लिया था और मां को स्कूल पर बुलाया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Teacher took chain, Student hanged himself कानपुर में जन्मदिन पर मिली जंजीर चांदी की जंजीर जानलेवा हो गई। जब स्कूल पहन कर गए छात्र से टीचर ने यह कहते हुए ले लिया कि जब मां को बुलाकर लयेगा तो वापस मिल जाएंगे। टीचर के जंजीर लेने से छात्र इतना दहशत में आ गया। घर पहुंच कर वह फांसी के फंदे पर लटक गया। करीब 11 साल के बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने कहा जन्मदिन पर गिफ्ट दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना गोविंद नगर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के दादा नगर के रहने वाला 11 वर्षीय स्वास्तिक पुत्र ऋषि शर्मा श्री मुनि इंटर कॉलेज में कक्षा 6 का छात्र था। मृतक के पिता ऋषि शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र स्वास्तिक कई दिनों से जंजीर की जिद कर रहा था। बर्थडे पर उन्होंने चांदी की जंजीर बनवा दी। वह लोग मना कर रहे थे स्कूल पहनकर मत जाना। नहीं गिर जाएगी। बीते मंगलवार को स्वास्तिक जंजीर पहनकर स्कूल चला गया। जिसे टीचर ने अपने पास रख लिया और बोला मां को लेकर आना तभी जंजीर मिलेगी।
स्वास्तिक के दोस्त राजवीर ने बताया कि वह काफी डर गया था। कहने लगा था अब मां मारेगी। उसने समझाया भी कुछ नहीं होगा। लेकिन स्वास्तिक घर जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया। घटना के समय ऋषि शर्मा काम की सिलसिले में इटावा गए हुए थे। जबकि मां स्कूल में नौकरी करने के लिए गई थी। घर में दादी अकेले थी। जो स्वास्तिक को खाना खाने के लिए बुलाने गई थी। जहां उन्हें फांसी के फंदे से लटका मिला। यह देख वह चीख पड़ी। घर के सामने रह रहे अपने बेटों को घटना की जानकारी दी।
स्वास्तिक को फांसी के फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर माता-पिता भी पर पहुंच गए। इकलौते बेटे की मौत की खबर से उनका बुरा हाल था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गोविंद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।