कानपुर

आईआईटी में आत्महत्या: बहन बोली- मेरा भाई आत्महत्या नहीं कर सकता, उस पर किसी बात का दबाव था

Suicide at IIT कानपुर आईआईटी में चौथे साल के छात्र ने अपने हाथ की नस काटी और फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक परिजन ने थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता है।

2 min read
Dec 30, 2025
फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस)

Suicide at IIT: कानपुर आईआईटी के छात्र की मौत के मामले में परिजनों ने कहा कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। पिछले 1 साल से वह लगातार फोन करके पूछ रहा था कि किसी सीनियर प्रोफेसर का फोन तो नहीं आया।‌ वे लोग काफी पावरफुल हैं। हम लोग उसका कुछ भी नहीं कर पाएंगे। मौत की खबर मिलने के बाद कानपुर पहुंचे परिजनों ने यह जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने कहा कि वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

Unnao rape case: कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी का एक्स पर पत्र, लिखा- …हमारी कीमत लगा रहें, चुप्पी की कीमत चुकानी पड़ी

सोमवार को घर आने की बात कह रहा था।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आईआईटी में जय सिंह मीणा ने हाथ की नस काटकर फांसी के फंदे पर लटक गया। वह बीटेक के चौथे साल का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजन कानपुर आ गए। मृतक जय सिंह के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि जय सिंह सोमवार को घर आने की बात कह रहा था। इस संबंध में सोमवार की सुबह फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस दौरान करीब 60 कॉल किए, लेकिन रिसीव नहीं हुआ‌।

दोस्त से मदद मांगी

उन्होंने बताया कि जय सिंह का व्हाट्सएप स्टेटस चेक किया। जिसमे लास्ट सीन रविवार की सुबह 11:30 बजे दिखा रहा था। बुरे ख्याल आने लगे। जय सिंह के दोस्त विकास मीणा को फोन करके जानकारी दी कि जय सिंह का फोन नहीं उठा रहा है। जानकारी कर लो। विकास भी काफी देर तक दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पहुंचे अन्य छात्रों ने खिड़की से देखा तो शव फंदे से लटका मिला।

कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

शव लटकने की जानकारी मिलते ही आईआईटी में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

4 दिसंबर को बैक पेपर क्लियर किया

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जय सिंह ने 4 दिसंबर को अपना बैक पेपर क्लियर किया था। जिसके बाद वह बहुत खुश था। वह दो-तीन दिनों में घर आने की बात कर रहा था। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के कारण उनका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसे पर किसी और चीज का दबाव था। जिसके कारण उसने पहले हाथ की नस काटी और फिर फांसी पर लटक गया।

भाई की हो चुकी है काउंसलिंग

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले उनके भाई की काउंसलिंग हुई थी। इसके बाद काउंसलर ने बताया था कि अब भाई पूरी तरह ठीक है। बहन डॉक्टर ज्योति मीणा भी अपने भाई के आत्महत्या पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिससे कि भविष्य में फिर कोई छात्र इस तरह का कदम ना उठाये। मृतक परिजन ने कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ‌मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे शव को लेकर राजस्थान अपने गांव चले गए।

क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त?

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि कानपुर आईआईटी के ई-ब्लॉक रूम नंबर 148 में रहने वाले छात्र सुसाइड कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सुसाइड नोट मिला है। सभी तथ्यों की जांच की जा रही है‌। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ‌

Also Read
View All

अगली खबर