
Teacher committed suicide by jumping into Ganga कानपुर में पुलिस को झाड़ियां में एक शव मिला। जिसकी शिनाख्त की गई। घटना की जानकारी पारिवारिक जनों को दी गई। मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि पिछले 5 महीने से बेरोजगार हैं। लड़कों को ट्यूशन पढ़ाकर काम चलाते थे। लेकिन खर्च पूरा नहीं कर रहा था। जिससे डिप्रेशन में आ गए और नदी में कूद द कर अपनी जान दे दी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोजिनी नगर निवासी 38 वर्षीय अक्षत शुक्ला का शव सरसैया घाट के पास झाड़ियां में फंसा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया। जिसकी शिनाख्त अक्षत के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी अक्षत के घर वालों को दी गई। मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि अक्षत की पत्नी एलेन हाउस स्कूल में टीचर है। जो सुबह पढ़ाने के लिए चली गई थी। इधर अक्षत बिना बताए घर से बाहर निकल गए। सरसैया घाट के निकट गंगा में छलांग लग दी। जिसका शव झाड़ियां में फंस गया। पुलिस की छानबीन में अक्षत की जेब से नींद की गोलियां मिली। सरसैया घाट चौकी प्रभारी रोहित शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।