Three workers died in sewer tank, one in critical condition कानपुर देहात में हृदयविदारक घटना हो गई। जब सीवर टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरा एक श्रमिक बेहोश होकर गिर गया। जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक तीन श्रमिक और उतरे। लेकिन सभी बेहोश हो गए। एसपी ने बताया कि तीन की मौत हो गई है।
Three workers died in sewer tank, one in critical condition कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा हो गया। जब सीवर टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरा एक मजदूर बेहोश हो गया। जिसको बचाने के लिए एक के बाद एक तीन अन्य लोग नीचे उतर गए। सभी बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी सतर्कता के बाद चारों को बाहर निकाला गया। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी गण पहुंच गए। एसपी ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन की मौत हो चुकी है। एक का उपचार चल रहा है। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैया नगर में निर्माणाधीन मकान में सीवर टैंक बनाया गया था। जिसमें शटरिंग खोलने के लिए मुबीन पुत्र रफीक निवासी बिगाही को उतारा गया। लेकिन वह जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। जिसे बचाने के लिए अमन गुप्ता अभी नीचे उतरा लेकिन वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद सर्वेश कुशवाहा पुत्र रविंद्र भी नीचे उतर गया। लेकिन गैस की चपेट में आ गए। इसी बीच बिगही का ही रहने वाला इसरार पुत्र रफीक बचाने के लिए टेंट में उतरा। वह भी गैस के चपेट में आ गया।
चार लोगों के गैस की चपेट में आने की खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ चारों को बाहर निकाला। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने अमन, सर्वेश और मोबिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि इसरार का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिजनों के घर में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में एसपी अरविंद मिश्रा ने बताया कि सीवर टैंक टैंक की शटरिंग खोलने के लिए लेबर उतरे थे। जिनमें से तीन की मौत हो गई है। जबकि इसरार का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।