कानपुर

रेल यात्रियों को राहत: कानपुर सेंट्रल से बेंगलुरु कैंट और सोलापुर के लिए एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन

North Central Railway announcement: उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से बेंगलुरु कैंट और सोलापुर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में 5 स्लीपर और सोलापुर जाने वाली ट्रेन में तीन स्लीपर डिब्बे रखे गए हैं। ‌

less than 1 minute read
Feb 02, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

North Central Railway announcement: उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर से झांसी, रानी कमलापति और काजीपेट होते हुए एक तरफ अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की है। इसी प्रकार की एक ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सोलापुर के लिए चलाई जाएगी। दोनों ही ट्रेन एक तरफ अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी के रूप में चलेंगी। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया है। कानपुर सेंट्रल से बेंगलुरु के बीच चलने वाली एकतरफा अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी का नंबर 04005 और कानपुर सेंट्रल से सोलापुर एकतरफा अनिश्चित विशेष रेलगाड़ी का नंबर 04002 रखा गया है।

ये भी पढ़ें

जेल अधीक्षक हुए ठगी का शिकार, हुई 4 महीने में 50 लाख की ठगी, जस्ट डायल से आये थे संपर्क में

04005 कानपुर बेंगलुरु कैंट विशेष ट्रेन का टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश के कानपुर से दो एकतरफा अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की गई है, जिसमें एक गाड़ी कानपुर सेंट्रल से बेंगलुरु कैंट के बीच चलेगी। जो कानपुर से 15:10 पर खुलेगी। उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी, बिना, रानी कमलापति, इटारसी, अमला, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर, कागजनगर, काजीपेट, काचीगुड़ा, महबूबनगर, करनूलु सिटी, आनंदपुर, धर्मावरम, यलहंका, और बेंगलुरु कैंट स्टॉपेज दिए गए हैं। यह गाड़ी 4 फरवरी को दोपहर 13:00 बजे बेंगलुरु कैंट पहुंचेगी।

04002 कानपुर सेंट्रल-सोलापुर विशेष ट्रेन

कानपुर सेंट्रल से सोलापुर के लिए विशेष ट्रेन 2 फरवरी को 8:20 पर खुलेगी। जो 3 फरवरी को 12:30 पर सोलापुर पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, कोपरगांव, अहमदनगर, दौण्ड, सोलापुर रखे गए हैं। विशेष गाड़ी में तीन स्लीपर और 11 अनारक्षित डब्बे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर