
Kanpur constable suicide कानपुर में यूपी 112 में तैनात कांस्टेबल ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब उसी फ्लैट में रहने वाले दरोगा अपना हेलमेट लेने के लिए कांस्टेबल के घर पहुंचे। उन्होंने आवाज दी, दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे से लटका था। उन्होंने इसकी जानकारी थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घर वालों को जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद कारण का पता चलेगा। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामाजीपुरम बारा सिरोही बंबा रोड में किराए पर रहने वाले मान महेंद्र ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के समय उनकी पत्नी अपने बेटे तेजस और दीपांशु को लेकर मायके गई थी। फ्लैट की दूसरी मंजिल में दरोगा इतेंद्र कुमार रहते हैं। जिनका हेलमेट मान महेंद्र के पास रखा था। इतेंद्र कुमार अपना हेलमेट लेने के लिए मान महेंद्र के घर गए थे। उन्होंने आवाज देकर बुलाया, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। खिड़की से देखने पर मान महेंद्र का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी थाना कल्याणपुर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना के समय पत्नी और बच्चे मायके गए थे। पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके गई थी। जिनको घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही कारण का पता चलेगा। घटना की जांच की जा रही है। कल्याणपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।