कानपुर

उत्तर प्रदेश बीजेपी ने की 14 जिलाध्यक्षों के नामों घोषणा, 6 पिछड़ा, सात सामान्य, एक अनुसूचित को मौका

UP BJP announced 14 district presidents names उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 14 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है‌। इनमें छह पिछड़ा जाति से लिए गए हैं। जबकि सबसे अधिक सामान्य के सात और एक अनुसूचित जाति का है। इनमें पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध और काशी क्षेत्र के जिले शामिल है।

less than 1 minute read
Nov 27, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP BJP announced 14 district presidents names भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 14 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। जिनमें कानपुर क्षेत्र के जालौन, झांसी, महानगर, हमीरपुर और फतेहपुर में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त काशी क्षेत्र के जौनपुर और कौशांबी, अवध क्षेत्र का बाराबंकी, ब्रृज क्षेत्र से फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़ महानगर, अलीगढ़ जिला, एटा और पश्चिम क्षेत्र से मेरठ और हापुड़ शामिल हैं। इनमें से छह पिछड़ी जाति के हैं। जबकि छह सामान्य और एक अनुसूचित जाति से हैं। भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने इसकी घोषणा की है। इसकी प्रतिलिपि संगठन से जुड़े लोगों को भी भेजी गई है।

ये भी पढ़ें

संभल दंगा: 47 साल पहले मार कर फेंका था शव, कंकाल ढूंढने के लिए अब शुरू हुई खुदाई

कानपुर क्षेत्र से इन्हें दी गई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। जिनमें कानपुर क्षेत्र के जालौन से उर्विजा दीक्षित को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही झांसी महानगर से सुधीर सिंह, हमीरपुर से शकुंतला निषाद और फतेहपुर से अन्नु श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम क्षेत्र के जिलों में मेरठ से हरवीर पाल और हापुड़ से कविता मांघरे को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बृज क्षेत्र के जिलों के जिलाध्यक्ष

बृज क्षेत्र के फिरोजाबाद जिले से उदय प्रताप सिंह, हाथरस से प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर से राजीव वर्मा, अलीगढ़ जिले से कृष्ण पाल सिंह लाल और एटा से प्रमोद गुप्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि काशी क्षेत्र से जौनपुर जिले से अजीत प्रजापति और कौशांबी से धर्मराज मौर्या को यह जिम्मेदारी दी गई है। अवध क्षेत्र के बाराबंकी जिले से राम सिंह वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

Also Read
View All

अगली खबर