कानपुर

यूपी सरकार लिखी कार राहगीरों, वाहनों को टक्कर मारते निकली, मची अफरातफरी, कार चालक की पिटाई

UP government-written car hit people on road उन्नाव में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार सड़क पर लोगों को टक्कर मारते हुए तेज स्पीड में निकल रही थी। जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। अंत में कार दीवार से टकराकर रुकी।

2 min read
Nov 23, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP government-written car hit people on road कानपुर में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार सड़क पर ऐसी दौड़ी की चारों तरफ अफरातफरी मच गई। रास्ते में जो भी मिला उसको टक्कर मारते हुए कार आगे निकल रही थी। इसी बीच मोड़ पर बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को भी कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गुसाई भीड़ ने कार का पीछा किया। लेकिन कर चालक रोकने की जगह स्पीड बढ़ा दिया। अंत में कार दीवार से टकराकर रुक गई। घटना के समय कार में दो लोग थे। जिसमें एक भागने में सफल रहा। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। जो नाबालिग निकला। जिसकी उम्र लगभग 15 साल के आसपास थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को अपने कब्जे में लिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। बताया गया कि किशोर चोरी छिपे घर से कार लेकर निकला था। मामला सैनपारा थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की बंपर भर्ती, बनाई गई वरीयता सूची, करें ऑनलाइन आवेदन

15 वर्षीय किशोर चला रहा था कार

उत्तर प्रदेश के कानपुर के सेन पश्चिम पर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबरी मार्ग और नौबस्ता थाना क्षेत्र का है। सतबरी रोड निवासी करीब 15 वर्षीय नाबालिक किशोर घर में किसी को बताये बिना कार की चाबी लेकर बाहर निकल आया और अपने 25 वर्षीय दोस्त निवासी न्यू आजाद नगर के साथ सड़क पर कार लेकर निकल पड़ा। बताया जाता है शंकर चौराहा-नौबस्ता हाई-वे की तरफ जाते समय नाबालिग लड़के ने कार की स्पीड बढ़ा दी। जिससे कार बेकाबू हो गई। सबसे पहले उसने कोरियर कंपनी के बाहर खड़े वाहनों को टक्कर मार दी।

सड़क पार कर रहे हैं, पिता-पुत्री को भी टक्कर मारी

यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने कार को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन कार की स्पीड और बढ़ गई। आगे जो भी आया, उसे टक्कर मारते हुए आगे बढ़ते जा रही थी। लोगों को पीछा करते देख कार की स्पीड और बढ़ा दी। चालक ने कार को संत सेवक स्कूल की तरफ मोड़ लिया। इसी बीच सड़क पार कर रहे राजेंद्र और उनकी पुत्री अवनी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित कार को देख लोग इधर-उधर भागने लगे।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी?

अंत में कार दीवार से टकराकर रुक गई। गाड़ी रुकते ही भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस बीच मौका देखकर साथ बैठा किशोर भाग निकला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस किशोर को अपने साथ ले गई। कार को भी कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी सेन पश्चिम पर प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read
View All

अगली खबर