कानपुर

IMD latest forecast: टर्फ लाइन सामान्य स्थिति को छोड़कर चली दक्षिण की ओर, मौसम में परिवर्तन

मौसम विभाग में टर्फ लाइन को लेकर ताजा अपडेट किया है जिसके अनुसार टर्फ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बढ़ गई है। अगले दो दिनों तक आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। बारिश लेकर यह जानकारी दी गई है।‌

2 min read
Sep 05, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका

मौसम विभाग ने ट्रफ लाइन को लेकर ताजा जानकारी दी है। जिसके अनुसार अब ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चली गई है। अगले दो दिनों तक कानपुर मंडल के जिले इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तेज चमकदार धूप भी निकाल सकती है। ‌रुक रुक कर बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस समय एक पश्चिमी भी छोड़ सक्रिय हो रहा है। जिसके साथ दो हवाओं के परिसंचरण बना हुए हैं। इसका असर मौसम पर दिखाई पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी की घोषणा: नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद, देख आदेश…

हिट इंडेक्स बढ़ाने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो दिनों बाद कानपुर मंडल के जिलों में सहित उत्तर भारत में घने बादलों के साथ केवल बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। हिट इंडेक्स बढ़ाने की भी संभावना है। ‌

कैसा रहेगा 5 और 6 सितंबर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो चरणों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी तूफान की भी संभावना बनी रहेगी। 6 सितंबर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज खिली धूप भी निकाल सकती है।

कैसा रहेगा 7, 8, 9 और 10 सितंबर का मौसम?

7 सितंबर का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 8 और 9 सितंबर का तापमान 34 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 10 सितंबर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री लेने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

स्कूलों में 4 सितंबर के बाद लगातार 3 दिनों की छुट्टी, जानें बैंकों, अदालतों और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी

Also Read
View All

अगली खबर