कानपुर

UP News: अस्पताल के बाथरूम में मिली नर्स की लाश; जानिए, क्या है पूरा मामला

UP News: अस्पताल के बाथरूम में नर्स की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को संदेह है कि नर्स ने सुसाइड किया है। जानिए पूरा मामला क्या है?
less than 1 minute read
Aug 18, 2025
crime scene
प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स पत्रिका

UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक अस्पताल के बाथरूम में रविवार को एक 21 साल की नर्स मृत मिली। पुलिस को संदेह है कि नर्स ने आत्महत्या की है।

बिहार जिले की रहने वाली थी मृतका

पुलिस की माने तो मूल रूप से बिहार के सीवान जिले की रहने वाली चांदनी पिछले एक महीने से कानपुर के लाजपत नगर स्थित एक अस्पताल में काम कर रही थी। वह पिछले छह सालों से रावतपुर में लक्ष्मी गुप्ता नाम की एक महिला के परिवार के साथ रह रही थी।

अस्पताल के बाथरूम में मिला महिला नर्स का शव

चांदनी शनिवार रात काम पर गई थी, लेकिन अगली सुबह शिफ्ट ओवर होने के बाद उसका पता नहीं चला। जब उसके सहकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की, तो उन्हें अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एक निजी कमरे के बाथरूम का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर चांदनी का शव जमीन पर पड़ा था।

मामले की जांच जारी

पुलिस को घटनास्थल से इंजेक्शन और दवाइयां मिलीं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया, यह जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक घटना के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Updated on:
18 Aug 2025 04:15 pm
Published on:
18 Aug 2025 04:15 pm