UP rain alert मौसम विभाग ने मानसून की बारिश को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 7 अक्टूबर तक रोजाना बारिश होने की संभावना है। कभी जोरदार तो कभी हल्की-फुल्की। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी।
UP rain alert मौसम विभाग ने मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में ऊंचे हल्के बादल छाए रहेंगे। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 7 अक्टूबर तक हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार से बारिशों का मौसम शुरू हो सकता है। मंगलवार को भी बारिश होगी। यह स्थिति अगले 1 हफ्ते तक बनी रहेगी। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है। कानपुर में अगले रविवार तक तापमान 24 से 29 डिग्री टेंपरेचर तक आ सकता है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर के बाद गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से परवर्ती हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। झमाझम बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 1 अक्टूबर का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी आएगी। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। 65 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शुक्रवार 3 अक्टूबर को 61 प्रतिशत, 4 अक्टूबर को 60 प्रतिशत, 5 अक्टूबर को 65 प्रतिशत, 6 अक्टूबर को 60 प्रतिशत और 7 अक्टूबर को 51 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।