कानपुर

UP weather forecast: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन, वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब

IMD latest weather forecast मौसम विभाग वायु गुणवत्ता को लेकर नई जानकारी दी है‌ जिसके अनुसार गुणवत्ता सूचकांक काफी खराब स्थिति में है‌। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में परिवर्तन आने का अलर्ट जारी किया गया है। ‌

2 min read
Nov 14, 2024

आईएमडी मौसम विभाग ने वायु गुणवत्ता को लेकर चेतावनी दी है। जिसके अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्थिति में है। अभी इसके सुधार होने की कोई गुंजाइश नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने देश भर के मौसम प्रणाली के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हिमालय क्षेत्र के मौसम में परिवर्तन आ रहा है। गंगा के मैदानी इलाकों और मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट आ रही है। अगले 24 घंटे में दक्षिण के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमालय पर्वत श्रृंखला में बर्फ भी गिरने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन 15 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है।‌ जिसका असर तापमान और ठंड पर भी पड़ेगा। ‌

कानपुर में कैसा रहेगा आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में 15 नवंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।‌ लेकिन सुबह कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। जिसके कारण दृश्यता में कमी आएगी। रात को आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Updated on:
14 Nov 2024 10:07 pm
Published on:
14 Nov 2024 10:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर