कानपुर

गर्लफ्रेंड संग रोमांस कर रहे थे BJP नेता, बीवी ने देखते ही चप्पलों से की धुनाई

बीजेपी नेता की पत्नी ने उसे कार में एक महिला नेत्री के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिससे उसका पारा चढ़ गया। पत्नी ने तुरंत परिजनों को बुलाया और उनके साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी।
2 min read
• •
Updated: 21 Aug 2022, 11:22 AM IST
wife_beat_up_bjp_leader_for_romance_his_girlfriend_in_kanpur.jpg

ग्रर्लफ्रेंड के साथ चोरी-छिपे रोमांस करना बीजेपी नेता को भारी पड़ गया। बीजेपी नेता कानपरु-बुंदेलखंड का क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर बताया जा रहा है। दरअसल वह एक महिला नेत्री के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। ऐसा करते हुए क्षेत्रीय मंत्री को उसकी पत्नी ने देख लिया। जिसपर पत्नी और परिजनों ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं व दो पुरुष बीजेपी मंत्री के साथ जमकर पिटाई कर रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल

वहीं इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता की पत्नी का कहना है कि वह काफी समय से अपने पति को समझा रही थी। लेकिन वह नहीं माना। शनिवार को उसने अपने पति को कार में एक महिला नेत्री के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिससे उसका पारा चढ़ गया। पत्नी ने तुरंत परिजनों को बुलाया और उनके साथ मिलकर पति की धुनाई कर दी। इसके बाद घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि तभी वहां मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन पत्नी इतने गुस्से में थीं कि उसने पुलिस की परवाह ना करते हुए पति को पीटना जारी रखा।

पत्नी ने पुलिस से की न्याय की मांग

बीजेपी नेता की पत्नी ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है। पत्नी का कहना है कि महिला ने उसके पति को फंसाया है। पत्नी का आरोप है कि महिला का कई महीनों से अवैध संबंध चल रहा है। आरोप है कि महिला ने उसके पति से कहकर उसे घर से भी निकलवा दिया था और पिटवाया था। पत्नी ने बताया कि शनिवार को रात से ही व्हाट्सएप पर चैटिंग कर रहे थे। इसके बाद मुझे घर में छोड़कर उससे मिलने चले गए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Published on: