1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ पर भाई दीपू ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- जल्द लौटेंगे गजोधर भैया

राजू श्रीवास्तव के पीए ने बताया कि डॉक्टरों की राजू के दिमाग मे फैल रहे संक्रमण को रोकने की मेहनत काफी हद तक सफल रही है। जिससे उनके दिमाग में आई सूजन भी कम हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 21 Aug 2022, 10:50 AM IST

raju_srivastava_health_younger_brother_give_big_update.jpg

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा गया है कि उनके दिमाग मे फैल रहे संक्रमण को रोकने की डॉक्टरों की मेहनत काफी हद तक सफल रही है। जिससे उनके दिमाग में आई सूजन भी कम हो रही है। यह जानकारी राजू के पीए गर्वित नारंग ने दी है। बता दें कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बीते 10 अगस्त से भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत अब भी स्थिर बनी हुई है। शनिवार को उनका हालचाल लेने कॉमेडियन नरेंद्र बेदी और जॉनी लीवर एम्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां उन्होंने राजू की पत्नी शिखा से मुलाकात की और कहा कि पूरा देश राजू भाई के स्वस्थ होने की कामना कर रहा है, भरोसा रखें, सब अच्छा होगा।

यह भी पढ़े - नोएडा में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भाई दीपू ने कहा, जल्द लौटेंगे गजोधर भैया

बता दें कि राजू श्रीवास्तव के हेल्थ को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी अफवाह भी फैल रही है। जिसे देखते हुए राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने वीडियो में बताया कि राजू श्रीवास्तव देश के सबसे बड़े हॉस्पिटल में अच्छे डॉक्टरों की निगरानी में है। डॉक्टर अपना 100 फीसदी दे रहे हैं। राजू की हालत सुधर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही गजोधर भैया यानी राजू श्रीवास्तव हम सब को हंसाने आएंगे। दीपू ने इस दौरान राजू के बारे में अफवाहें फैलाने वालों को फटकार भी लगाई थी।

यह भी पढ़े - बांके बिहारी मंदिर हादसे पर अखिलेश यादव ने जताया दुख, इंतजामों पर उठाए सवाल

एंजियोप्लास्टी के बाद से नहीं आया होश

गौरतलब है कि ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आने के बाद राजू को 10 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उनके दिल के बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज है। तुरंत एंजियोप्लास्टी की और ब्लॉकेज हटाया गया। लेकिन उसके बाद से राजू को होश नहीं आया है। बीच ऐसी खबर आई थी कि राजू के दिमाग में संक्रमण हो गया था, जिसे डॉक्टर्स ने कंट्रोल कर लिया है और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वहीं उनके स्वास्थ्य को लेकर उनके फैमिली मेंबर्स, दोस्त और प्रशंसक लगातार उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।