1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नोएडा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लाखों की संख्या में लोगों ने नाच-गाकर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 20 Aug 2022, 12:26 PM IST

festival_of_krishna_janmashtami_celebrated_in_noida.jpg

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नोएडा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के कई मंदिरों में कान्हा का जन्मदिवस मनाया गया। हालांकि सबसे बड़ा कार्यक्रम सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में हुआ। यहां घंटों श्रीकृष्ण के गीतों पर भक्त झूमते रहे। कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन नोएडा के 56 सेक्टर-19ए, सेक्टर-20 और 110 में स्थित मंदिरों किया गया, जहां लाखों की संख्या में लोगों ने नाच-गाकर कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस दौरान लोगों भीड़ के कारण अव्यवस्था भी हुई लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को सम्भाल लिया। लोगों भीड़ को देखते हुए यतायात पुलिस रास्तों और मार्गों को प्रतिबंधित और डाइवर्ट किया किया था। जिससे लोगों जाम से जूझते भी दिखे।

यह भी पढ़े - CM योगी ने दी कृष्णनगरी को 'अन्नपूर्णा' की सौगात, 5 हजार लोगों को मिलेगा मुफ्त खाना

विशेष आकर्षण का केंद्र बना मंदिर

जन्माष्टमी पर्व पर नोएडा का इस्कॉन मंदिर लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र था। इस बार वृंदावन की तर्ज पर बिहारी जी के मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया है। विदेशी प्रजाति के कारनेशन, आर्किड के फूल के साथ गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, जैसमीन व मोंगरा के फूल से मंदिर की सजावट देखते बनती थी। शाम को मंदिर को रंग.बिरंगी एलईडी लाईटों रोशनी से नहाया हुआ दिखा। मंदिर लोगों के लिये विशेष केंद्र बना हुआ था।

यह भी पढ़े - ट्विन टावर ब्लास्टः सात हजार लोगों को रहना होगा घर से बाहर, सुरक्षा दस्ता रहेगा तैनात

साढ़े चार लाख से ज्यादा भक्तों ने हिस्सा लिया

बता दें कि सुबह से ही मंदिरों में दर्शन करने भक्त पहुंचने लगे थे। सुबह 4:30 बजे की मंगला आरती से श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुरू हुआ। इस दौरान ढाई हजार से अधिक भक्तों ने पहुंचकर जन्मोत्सव में हिस्सा लिया। घंटे दर घंटे मंदिर में भक्तों की भीड़ बढ़ती चली गई। 12 बजे की राजभोग आरती और जपनाम में करीब साढ़े चार लाख से ज्यादा भक्तों ने हिस्सा लिया। इसके बाद प्रभु को विशेष भोग लगाया गया। दिनभर चले हरिनाम संकीर्तन के जरिए माहौल में भक्तिमय किया गया। रात्रि 12 बजे आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर में भक्तों ने कान्हा को झूला झूलाया गया।