कानपुर

‘मुझसे दूर रहो, तुम मेरे पति जरूर हो, लेकिन मैं….’, शादी के अगले दिन पत्नी ने खोला ‘राज’, पति के पैरों तले खिसकी जमीन

Husband Wife Love Story Twist: शादी के अगले दिन पत्नी ने पति के सामने 'राज' खोला। जिसके बाद मामला थाने पहुंच गया। जानिए आखिर पूरा माजरा क्या है?

2 min read
Feb 14, 2026
शादी के अगले दिन पत्नी ने खोला 'राज"। फोटो सोर्स-AI

Husband Wife Love Story Twist: सुहागरात पर पत्नी ने पति से कहा—तुम मुझसे दूर रहो। तुम मेरे पति जरूर हो, लेकिन मैं तुमसे प्यार नहीं करती…”इन शब्दों के साथ खुशियों से भरी नई जिंदगी का सपना चकनाचूर हो गया। कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 23 नवंबर को 7 फेरों के साथ शुरू हुआ वैवाहिक रिश्ता कुछ ही महीनों में दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें

‘BJP सरकार में मुझे न्‍याय मिला’, समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने CM योगी के बयान का किया समर्थन

UP News In Hindi: पत्नी ने पति से कहा-वह किसी और से प्रेम करती है

विदाई के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन सुहागरात पर जो हुआ, उसने युवक को भीतर तक हिला दिया। पत्नी ने पति से दूरी बनाते हुए साफ कहा कि वह किसी और से प्रेम करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है। यह सुनकर युवक स्तब्ध रह गया। उसे समझ नहीं आया कि कुछ घंटे पहले जो रिश्ता समाज के सामने बंधा था, वह इतनी जल्दी कैसे टूटने लगा।

Uttar Pradesh News in Hindi: युवक ने थाने पहुंचकर बताई कहानी

युवक ने परिवार की इज्जत और बदनामी के डर से करीब 2 महीने तक यह बात किसी से साझा नहीं की। वह लगातार पत्नी को समझाता रहा कि अब शादी हो चुकी है और दोनों को मिलकर नया जीवन शुरू करना चाहिए, लेकिन पत्नी का मन नहीं बदला। समय के साथ उसका दबाव बढ़ता गया और वह अपने प्रेमी के पास जाने की जिद पर अड़ गई। शुक्रवार देर शाम परेशान युवक आखिरकार थाने पहुंचा और पूरी कहानी विस्तार से बताई। पुलिस ने दोनों को बैठाकर काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। फिलहाल दोनों को घर भेज दिया गया है।

UP News: थाना प्रभारी ने क्या कहा?

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली थी। हालांकि,अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

‘हम लोग समझ सकते हैं कि कौन लोग हैं, जिनमें 4 से ज्यादा बच्चे हैं’, आयुष्मान योजना में बदलाव को लेकर क्या बोले राजा भैया?

Also Read
View All

अगली खबर