मोबाइल की कॉल डिटेल पर अटकी जांच

भरतून गांव के हार (खेत) में स्थित मकान में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले की जांच मोबाइल की कॉल डिटेल पर आकर टिक गई है। पुलिस ने रविवार को भी मौके से साक्ष्य जुटाए तथा लोगों से पूछताछ की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2016, 9:09 PM IST
Feature image


भरतून गांव के हार (खेत) में स्थित मकान में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत के मामले की जांच मोबाइल की कॉल डिटेल पर आकर टिक गई है। पुलिस ने रविवार को भी मौके से साक्ष्य जुटाए तथा लोगों से पूछताछ की। पुलिस सिर्फ मोबाइल की कॉल डिटेल की पड़ताल में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि भरतून गांव के हार में बंटाई पर काम करने वाले सेंगरपुरा निवासी राजेन्द्र मीणा, उसकी पत्नी निरबो तथा पुत्र रामवतार व आशाराम मीना की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई थी। थानाधिकारी व अनुसंधान अधिकारी अमर सिंह मीणा ने रविवार को घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

उन्होंने मृतक राजेन्द्र व उसके पुत्रों के कागजात, दवाई की पर्ची जब्त की तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस को मौके से विषाक्त पदार्थ के सेवन के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस विषाक्त की शीशी या विषाक्त किस पदार्थ में मिलाकर खाया है या खिलाया। इसकी जानकारी नहीं जुटा पाई है।

Published on: