करौली

Karauli DEO Elementary : इंतजार खत्म, स्थायीकरण की सौगात से 159 शिक्षकों में छाई खुशी, आदेश जारी

Karauli DEO Elementary : लम्बे इंतजार के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा) कार्यालय ने तृतीय श्रेणी के 159 अध्यापक अध्यापिकाओं के स्थायीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

2 min read
Karauli DEO Elementary : फोटो - AI

Karauli DEO Elementary : लम्बे इंतजार के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) कार्यालय ने तृतीय श्रेणी के 159 अध्यापक अध्यापिकाओं के स्थायीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत मिली है। आदेश जारी होते ही शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विभिन्न शिक्षक संगठनों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग का आभार जताया। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) करौली ने दो वर्ष का परिवीक्षा काल संतोषजनक रूप से पूर्ण करने वाले तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 के वंचित शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें

Bikaner Crime : लंबे समय से फरार आरोपी पुलिस को देख नहर में कूदा, जवानों ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

जिला शिक्षा अधिकारी करौली इंद्रेश तिवाड़ी ने जिला परिषद की 19 मई को आयोजित जिला स्थापना समिति की बैठक में मिले अनुमोदन के बाद 159 अध्यापक-अध्यापिकाओं को नियमित वेतन श्रृंखला पीबी-2 (9300-34800) लेवल-10 में स्थायी करने के आदेश जारी किए। स्थायीकरण प्राप्त करने वाले अधिकांश तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2022 के है। इनमें से अनेक की नियुक्ति तिथि वर्ष 2023 की है। हालांकि इस सूची में अधिकांश वर्ष 2022, 2023, 2024 में प्रथम नियुक्ति कार्यग्रहण करने वाले शिक्षक शामिल है। इन शिक्षकों ने अपना दो वर्षीय परिवीक्षा काल पूर्ण कर लिया।

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा ने दिसंबर 2025 में 656 अध्यापक-अध्यापिकाओं के स्थायीकरण आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन अनेक शिक्षकों के आवेदन विभिन्न आक्षेपों के कारण लंबित रह गए थे। संबंधित शिक्षकों ने आक्षेपों की पूर्ति कर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से पुनः आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत किए।

अनुमोदन के बाद जारी किए आदेश

स्थायीकरण से वंचित शिक्षकों की मांग को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित सूची जिला स्थापना समिति के अनुमोदन के लिए जिला परिषद को भेज दी थी। हालांकि लगभग तीन माह तक यह सूची अनुमोदन के इंतजार में अटकी रही।

अब पिछले दिनों 19 मई को जिला परिषद की जिला स्थापना समिति की बैठक में सूची का अनुमोदन कर दिया गया। अनुमोदन मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी इंदेश तिवाड़ी ने 29 मई को स्थायीकरण आदेश जारी किए हैं। आदेश जारी होने से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मीणा ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी इंद्रेश तिवाड़ी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी

दो वर्ष का परिवीक्षा काल संतोषजनक रूप से पूर्ण करने वाले तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 के कुल 159 शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। डीईसी की बैठक में गत दिनों इनका अनुमोदन किया गया था। कुछ प्रकरणों में आक्षेप या आवेदन में देरी के कारण कुछ के स्थायीकरण आदेश देरी से जारी हुए हैं।
इन्द्रेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रांरभिक) करौली

ये भी पढ़ें

Rajasthan Human Trafficking : थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर राजस्थान के युवक को म्यांमार में बेचा, जानें कैसे बचा
Updated on:
01 Jun 2026 01:50 pm
Published on:
01 Jun 2026 01:48 pm
Also Read
View All