करौली

Sarso Bhav: सरसों की कटाई ने पकड़ी रफ्तार, मंडियों में बढ़ी आवक, बाजार भाव से इतनी ज्यादा कीमत देगी सरकार

सरसों की बेहतर पैदावार से श्रीमहावीरजी क्षेत्र के किसानों में उत्साह है और खेतों में कटाई-कुटाई तेज हो गई है। किसान अब सरकारी खरीद शुरू होने और बाजार भाव में तेजी का इंतजार कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
सरसों की कुटाई में जुटे किसान। फोटो- पत्रिका

श्रीमहावीरजी। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों खेतों में सरसों की कटाई और कुटाई जोरों पर चल रही है। बेहतर पैदावार से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। परिवार के लोग फसल निकालकर थ्रेसर से दाना अलग कर रहे हैं और बिक्री की तैयारी में जुटे हैं। आढ़त की दुकानों तथा मंडी में आवक भी शुरू हो गई है, जबकि किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। एक अप्रेल से प्रस्तावित खरीद व्यवस्था को लेकर विभागीय तैयारियां भी जारी हैं।

ये भी पढ़ें

इस तारीख से पहले राजस्थान में हो जाएंगे पंचायत चुनाव, सुप्रीम कोर्ट से आई बड़ी खबर, भजनलाल सरकार ने किया वादा

समर्थन मूल्य 6200 रुपए

स्थानीय किसान जतन पमडी और ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछली बार में श्रीमहावीरजी ब्लॉक और हिंडौन उपखंड में समर्थन मूल्य अक्सर बाजार भाव से कम रहा, इसलिए सरकारी केंद्रों पर रुझान सीमित था। पिछली बार सरकार ने दर 5950 रुपए प्रति क्विंटल तय की थी।

बाद में खुले बाजार में तेजी आने पर 6000 रुपए तक सौदे हुए। इस बार समर्थन मूल्य 6200 रुपए घोषित है, जबकि मंडी में दाम 5200 से 5700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। ऐसे में केंद्रों पर अधिक आवक रहने की संभावना जताई जा रही है।

भाव बढ़ने की उम्मीद

कुछ उत्पादक कटाई के तुरंत बाद माल बेच रहे हैं, जबकि कई लोग भाव बढ़ने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि यदि बाजार में तेजी आती है तो खुली बिक्री ज्यादा लाभकारी हो सकती है, क्योंकि खरीद केंद्रों पर जिंस की जांच, ग्रेडिंग और भुगतान में विलंब जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। कृषि विभाग के अनुसार इस सीजन में सरसों की बुवाई पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है, जिससे उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

भीषण धमाका…चीखें और धुएं का गुबार, भिवाड़ी अग्निकांड के पहले CCTV फुटेज ने सभी को दहलाया

Also Read
View All

अगली खबर