करौली

Mandi News: तीन दिन बाद खुली कृषि मंडी, 15 हजार कट्टे सरसों की आवक से अटा यार्ड, एक दिन में 5 करोड़ का कारोबार

Sarso Mandi: तीन दिन के अवकाश के बाद हिण्डौन की कृषि मंडी में कारोबार शुरू होते ही रौनक लौट आई। सरसों की भारी आवक के साथ ही भावों में उछाल देखने को मिला और कारोबार तेज रहा।

2 min read
Mar 18, 2026
कृषि उपज मंडी यार्ड में लगी सरसों की ढेरियां। फोटो- पत्रिका

Sarso Mandi Update News: कैलादेवी के लक्खी मेले में पदयात्रियों के लिए भंडारा सेवा के चलते तीन दिन के व्यापारिक अवकाश के बाद बुधवार को जिले की एकमात्र अ श्रेणी की कृषि मंडी में कारोबार फिर से शुरू हो गया। रबी फसल सीजन के चलते इन दिनों सरसों सहित अन्य जिंसों की अच्छी आवक देखने को मिल रही है। अवकाश के बाद मंडी खुलते ही किसान सरसों, गेहूं, जौ, चना सहित अन्य जिंसों के बेचान के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: एक झटके में कटेंगे 9,526 मकानों के बिजली और पानी कनेक्शन, फिर गरजेगा बुलडोजर, मचेगा हड़कंप

सरसों की अच्छी आवक

मंडी में सबसे अधिक सरसों की करीब 15 हजार कट्टों की आवक हुई। इसके साथ ही व्यापारियों ने एक ही दिन में लगभग 5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। कैलाश नगर स्थित कृषि मंडी में वर्तमान में 110 प्रतिष्ठान संचालित हैं, जहां करीब 600 पल्लेदार कार्यरत हैं। तीन दिन के अवकाश के बाद मंडी में कारोबार शुरू होने से एक बार फिर चहल-पहल बढ़ गई।

पल्लेदारों को उतराई, छनाई और तुलाई जैसे कार्यों से अच्छी आमदनी हुई, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। मंडी के सभी ब्लॉकों में व्यापारिक फर्मों के प्लेटफार्म से लेकर यार्ड तक सरसों, गेहूं, जौ, चना और बाजरा की ढेरियां नजर आईं। सरसों की अधिक आवक को देखते हुए मंडी समिति और व्यापार मंडल की ओर से शाम से पहले ही नीलामी प्रक्रिया पूरी करवाई गई।

पल्लेदार भावेश बाजना, बच्चू बरेड़ी, जवाहर सिंह, पिंटू और जवा सिंह ने बताया कि आमतौर पर छुट्टियों के बाद पहले दिन जिंसों की आवक कम रहती है, लेकिन इस बार अच्छी आवक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि गुरुवार से आवक और बढ़ने की संभावना है, जिससे कामकाज और तेज होगा।

कारोबार में और तेजी आएगी

व्यापार मंडल के महामंत्री सौरभ बंसल ने बताया कि मंडी खुलने के पहले दिन करीब 100 कट्टा चना, 15 हजार कट्टा सरसों, एक-एक हजार कट्टा गेहूं व बाजरा तथा 50 कट्टा जौ की आवक दर्ज की गई। उनका कहना है कि सरसों के बाद रबी सीजन की अन्य जिंसों की आवक बढ़ने से आने वाले दिनों में कारोबार में और तेजी आएगी।

सरसों के भावों में उछाल

तीन दिन बाद खुली कृषि मंडी में सरसों के भावों में उछाल दर्ज किया गया। खुली नीलामी में सरसों के भाव 6150 से 6250 रुपए प्रति क्विंटल रहे। उच्च गुणवत्ता की फसल होने के कारण किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपए से करीब 50 रुपए प्रति क्विंटल अधिक दाम मिले। इससे पहले शनिवार को सरसों के भाव 6000 से 6100 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे थे।

ये भी पढ़ें

Nagaur Crime: रसद विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, होटल संचालक बोला- खुद को लगा दूंगा आग, अफरा-तफरी मची

Also Read
View All

अगली खबर