करौली

राजस्थान की इन 5 ग्राम पंचायतों का हुआ चयन, ले सकेंगे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2025, 3:16 PM IST
PM Surya Ghar Free Electricity Scheme
Patrika Photo

Prime Minister Surya Ghar Free Electricity Scheme: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब ‘हर घर होगा सौर ऊर्जा से रोशन एवं रोशनी भी आमदनी भी’ के उद्देश्य को साकार करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीडी मीणा, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र कुमार मीणा सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया गया है। इसके लिए 2011 की जनगणना के अनुसार निर्धारित जनसंख्या के आधार पर नादौती, गुढ़ाचन्द्रजी, सूरौठ, नारौली, कैलादेवी का चयन किया गया है।

बिजली समस्या का हो सकेगा समाधान

उन्होंने बताया कि उक्त चयनित ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार संबंधित सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आम लोगों को जागरूक कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कहा गया है, ताकि आगामी समय में जिले में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा।

किलोवाट के अनुसार मिलेगी छूट

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता जौहरी लाल ने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट सिस्टम के लिए 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट सिस्टम के लिए 60 हजार, 3 किलोवाट सिस्टम के लिए 78 हजार रुपए की सब्सिडी का प्रावधान हैं। इसका लाभ लेने के लिए घरेलू उपभोक्ता राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बिजली बिल, एक पासपोर्ट साइज फोटो, कैन्सिल चैक, पेन कार्ड आदि होना आवश्यक है।

Updated on:
22 Jan 2025, 3:16 PM IST
Published on: