सपोटरा में एसटी, एससी व ओबीसी समाज की बैठक में यूजीसी बिल को शीघ्र लागू करने की मांग उठी, 6 फरवरी को अगली बैठक आयोजित होगी।
सपोटरा (करौली): आदिवासी मीणा धर्मशाला में यूजीसी बिल को लागू कराने की मांग को लेकर एसटी, एससी व ओबीसी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूनमचंद सैनी ने की। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी बिल का समर्थन करते हुए इसे शीघ्र लागू करने की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीणा धर्मशाला के उपाध्यक्ष जौहरीलाल मीणा ने यूजीसी बिल के समर्थन में अपने विचार रखते हुए कहा कि यह बिल बहुजन समाज के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यूजीसी बिल को लेकर एसटी, एससी व ओबीसी समाज की अगली बैठक 6 फरवरी को सैनी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।
6 फरवरी को एसटी, एससी व ओबीसी समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखकर अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित रहने की अपील की।
बैठक में शिवचरण सैन, इन्द्राज मीणा, कुंजीलाल सैनी, साजन जांगिड, रतनलाल मीणा, आशाराम सेवियापुरा, हंसराज सेंगरपुरा, मुस्लिम समाज अध्यक्ष कमरूद्दीन सक्का, श्यामसुंदर सूरौठ आदि मौजूद रहे। इस दौरान मंच संचालन धर्मशाला के मीडिया प्रभारी शिवजीलाल मीणा ने किया।