कासगंज

छात्रा के अपहरण का प्रयास, राहगीरों ने दबोचे बदमाश

छात्रा की चीखपुकार की आवाज पर जुटे राहगीरों ने बाइक सवार अपहरणकर्ताओं को रंगेहाथों दबोच कर जमकर पिटाई लगाई और मौके पर इलाका पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
2 min read
Aug 27, 2018
kidnap
छात्रा के अपहरण का प्रयास, राहगीरों ने दबोचे बदमाश

कासगंज। जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा को सरेराह अगवा करने का मामला सामने आया है। छात्रा की चीखपुकार की आवाज पर जुटे राहगीरों ने बाइक सवार अपहरणकर्ताओं को रंगेहाथों दबोच कर जमकर पिटाई लगाई और मौके पर इलाका पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। दोनों युवक एक विशेष समुदाय के बताये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेजने की कार्रवाई का रही है।

राहगीरों ने बचाई छात्रा

छात्रा को अगवा करने का मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के लहरा रोड पर उस वक्त सामने आया, जब लहरा रोड निवासी सुभाष चंद्र मौर्य की 14 वर्षीय कक्षा दस की छात्रा सलोनी स्कूल में पढ़ने जा रही थी। इसी बीच मोहल्ले केे नहीम और उसका साथी सोहिल नकाब बांधकर बाइक पर सवार होकर रास्ते में पहुंच गया और छात्रा को उठा कर सरेआम चलते बने। इस इस दौरान लहरा गंगाघाट से स्नान कर वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों ने दोनों अपहरणकर्ताओं को रोक लिया और छात्रा को उनके चुंगल से मुक्त करा कर जमकर पिटाई लगाई। बाद में बाइक समेत सोरों पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

दर्ज हुआ मुकदमा

उधर योगी सरकार में दिन दहाड़े छात्रा को अगवा करने की खबर सुनकर तमाम लोग सोरों कोतवाली में परिजनों के साथ पहुंच गए और पुलिस को तहरीर देकर उक्त युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को हवालात में बंद कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर सदर सीओ गवेन्द्र सिंह गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ 364 को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों जेल भेजा जा रहा है।

Updated on:
27 Aug 2018 04:50 pm
Published on:
27 Aug 2018 04:50 pm