5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने चांदी से बने हिंडोले में बैठ भगवान द्वारिकाधीश ने बंधवाई राखी

सोने चांदी से बने हिंडोले में भगवान द्वारिकाधीश को विराजमान किया गया और कई तरह के रंगों के मखमली कपड़े से मंदिर को सजाया गया।  

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Aug 27, 2018

Dwarikashish

सोने चांदी से बने हिंडोले में बैठ भगवान द्वारिकाधीश ने बंधवाई राखी

मथुरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भगवान द्वारिकाधीश ने भक्तों को सोने चांदी से बने हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन दिए। द्वारिकाधीश के दर्शन कर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उन्हें निहारते नजर आए।

यह भी पढ़ें- राहुल के बचाव मेंं कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान मेंं, जानिए क्या है मामला

द्वारिकाधीश स्वंय दुःखों का निदान करते हैं

मथुरा के छत्ता बाजार स्थित भगवान द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार देर शाम को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों को राखी की प्रसादी भेंट की गई। मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से सजाया गया और भगवान द्वारिकाधीश को गर्भ गृह से बाहर निकाला गया। सोने चांदी से बने हिंडोले में भगवान द्वारिकाधीश को विराजमान किया गया और कई तरह के रंगों के मखमली कपड़े से मंदिर को सजाया गया। रक्षाबंधन के दिन यहां आने वाले श्रद्धालु अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे थे। मंदिर में दर्शन करने आये लोगों ने बताया कि आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है और भगवान ने हमें अपने दर पर बुलाया है। सौभाग्यशाली होते हैंं वो लोग जो रक्षाबंधन के दिन द्वारिकाधीश के चरणों में होते हैं। पलवल से दर्शन करने आई सुनीता और उनकी माता पिता ने कहा कि बड़ा आनंद का पल है, चारों तरफ कृष्ण की भक्ति में लोग डूबे नजर आ रहे हैं। हम पहली बार आये हैं, जो सुना था उससे भी अच्छा नजारा हमें देखने को मिला। ऐसा लग रहा है मानो भगवान स्वयं आकर सभी से उनके दुःखों की पूछ रहे हैं और उनका निदान कर रहे हैं।


सभी के लिए मंगल कामना

द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि जो महिलाएं भगवान को अपना भाई मानती हैं वह यहां राखी बांधने आती हैं। कई महिलाएं जो आ नहीं पातीं वह अपनी राखी भेजती हैं। मंंदिर में सभी के लिए मंंगल कामना की जाती है।