
इसके बाद भक्तों ने राखियां भेंट की। इस अवसर पर ठाकुजी को सुनहरी पारचे की पोशाक धारण कराई गई। वहीं, गोविंददेवजी मंदिर की ओर से पूर्व राजपरिवार के सदस्यों के लिए राखियां भेजी गईं।

जयपुर। रक्षाबंधन के मौके पर रविवार को गुलाबी नगर भाई-बहन के अनूठे प्रेम का साक्षी बना। बहनों ने भाई की कलाई पर नेह की डोर बांधी तो उनके बचपन के कई किस्से व शरारतें यादों के पिटारे से बाहर आ गए। इसके बाद भाइयों ने बहनों को उपहार दिए।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रक्षा बंधन पर रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को राखी बांधी।

शहर आराध्य गोविंददेवजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान को रक्षासूत्र बांधे। गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन गोस्वामी और प्रबंधक मानस गोस्वामी ने ठाकुरजी और राधाजी को राखी बांधी।

भाई को सलाखों के पीछे देखकर उनकी आंखें छलछला रही थी। मुहं मीठा करवाते वक्त को कई बहनों की रूलाई फूट पड़ी।