5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिपकाया टेप, हाथ-पैर बांधकर बिस्तर पर पटका फिर सात युवकों ने तीन दिनों तक रौंदा

चिपकाया टेप, हाथ-पैर बांधकर बिस्तर पर पटका फिर सात युवकों ने तीन दिनों तक रौंदा

2 min read
Google source verification
  Gangrape case

Gangrape case

भोपाल। मध्य प्रदेश लगातार एक के बाद एक हो रही बलात्कार की घटनाओं ने जहां एक ओर लोगों को परेशान कर रखा है वहीं लड़कियों में डर पैदा कर दिया है। मंदसौर में सात साल की बच्ची से रेप की घटना के बाद एक बार फिर से मामला सामने आया है। बीते दिनों रायसेन में भी एक ऐसी घटना सामने आई है। यहां पर पांच युवक 12 वीं की छात्रा को उठाकर ले गए और तीन दिनों तक उसके रेप किया। बताया जा रहा कि लड़की के घर में किसी परिजन की तबीयत खराब होने के कारण घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे, उसी दौरान ये हादसा हुआ।

रस्सी से बांध दिए हाथ और पैर

दोनों युवक छात्रा को एक किराए के कमरे में गए और छात्रा इससे पहले कि कुछ समझ पाती उसके मुंह पर टैप चिपका दिया और दोनों हाथ और पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद पलंग पर पटक दिया और लगातार उसके साथ दरिंदगी की। रात को आकाश धाकड़, संजू धाकड़ सहित रामकुमार चौधरी, राहुल धाकड़, संदीप धाकड़, अंकित भार्गव और अन्नू भार्गव कमरे में आ धमके। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से दरिंदगी की। छात्रा ने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी दी, किसी को बताया तो जान से मार देंगे। मौका पाते ही लड़की ने सभी से पीछा छुड़ाया और वहां से भाग निकली। पुलिस को जानकारी मिलते ही छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया। मेडिकल टेस्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संजू और आकाश को हिरासत में ले लिया है।

ये है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के बाग पिपरिया में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा के साथ ये घटना हुई। पुलिस को छात्रा ने बताया कि वह अपने घर में शाम के समय अकेली थी। मां के बीमार होने के कारण हमीदिया अस्पताल में भर्ती है और घर के सभी लोग अस्पताल गए हुए थे। इसी दौरान शाम साढ़े पांच बजे के आसपास पंडा बम्हौरी निवासी उसकी सहेली के भाई संजू धाकड़, आकाश धाकड़ मोटरसाइकिल से वहां आ गए और दोनों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया। कई बार उसने विरोध किया लेकिन सफल नहीं हो सकी।