कासगंज

CAA के समर्थन में भाजपा का पैदल मार्च, मुस्लिमों को शामिल कर दिया संदेश

पैदल मार्च में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता/नेता शामिल हुए

less than 1 minute read
Jan 12, 2020
CAA के समर्थन में भाजपा का पैदल मार्च, मुस्लिमों को शामिल कर दिया संदेश

कासगंज। नगारिकता संशोधन कानून CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं को संपर्क, जागरुकता अभिनायान में लगा दिया है। इसी क्रम में भाजपा नेताओं ने पैदल मार्च - तिरंगा यात्रा निकाली। पैदल मार्च में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता/नेता शामिल हुए। भाजपा ने इस रैली में मुस्लिमों को शामिल कर सहमति का संदेश देने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

नागारिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित हुई बाराह पत्थर मैदान में जनसभा की मुख्य अथिति आगरा की पूर्व महापौर एवं वर्तमान में भाजपा की प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर रहीं। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के अलावा आरएसएस के संघ प्रचारक उमा शंकर उपस्थित रहे। रैली में कासगंज विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। जनसभा के बाद शहर में पैदल मार्च निकाला गया। भाजपा नेता हाथों में तिरंगा व सीएए के पक्ष में स्लोगन लिखीं तख्तियां लिये नजर आये।

इस दौरान प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि यह कानून देश के किसी भी नागरिक से कोई संबंध नहीं रखता है। इस कानून से किसी की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। इस कानून से अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बंगाल के अलावा अन्य देशों की प्रताड़ना झेलकर आये लोगों को नागरिकता दी जायेगी। नगारिकता छीनने वाला कानून नहीं है।

Published on:
12 Jan 2020 03:58 pm
Also Read
View All